Ghajini 2 में धूम मचाने आ रहे हैं आमिर खान और सूर्या, हिंदी-तमिल दोनों में होगी एक साथ शूटिंग

Ghajini 2 में आमिर खान और सूर्या एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार दोनों सितारे हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में एक साथ शूटिंग करेंगे।
Ghajini 2

Ghajini 2: आमिर खान लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश में है, क्योंकि हाल के दिनों में उन्हें कई फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा है। उनके करियर में कई हिट फिल्में रही है, जिनमें से एक ‘गजनी’ भी है, जो 2008 में रिलीज हुई थी। अब गजनी के सीक्वल को लेकर बड़ी खबरें आ रही है।

‘गजनी 2’ पर काम शुरू हो गया है और हर नई अपडेट के साथ फैंस की खुशी भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अब लोग इस फिल्म के बारे में और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में यह भी खबर आई है कि आमिर खान और सूर्या ‘गजनी 2’ में नजर आएंगे। इस खबर के बाद फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं, क्योंकि दोनों ही अभिनेता अपने-अपने तरीके से बेहतरीन काम करते हैं।

सूर्या ने की ‘Ghajini 2’ बनाने की पुष्टि

‘गजनी 2’ बनाने की पुष्टि सूर्या ने की है। उन्होंने कहा, गजनी 2 के बारे में मुझसे पूछना वाकई हैरान करने वाला है। लंबे समय बाद अल्लू अरविंद ने इस सिक्वल के बारे में सोचा और पूछा कि क्या यह संभव है। मैंने कहा, हां सर, हम इस पर विचार कर सकते हैं। सूर्या ने आगे बताया कि बातचीत शुरू हो चुकी है और सब कुछ प्रक्रिया में है, जिससे यह साफ है कि ‘गजनी 2’ सच में बन सकती है। अब इस खबर के आने के बाद फैंस जोरो शोरों से ‘गजनी 2’ का पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं।

नहीं लगेगा रीमेक का टैग

निर्माता अल्लू अरविंद और मधु मंटेना ने यह फैसला लिया है, कि ‘गजनी 2’ को रीमेक का टैग नहीं मिलेगा। उनका इरादा इस फिल्म को हिंदी और तमिल दोनों में रिलीज करने का है। इसका मकसद यह है कि कोई भी वर्जन रीमेक के तौर पर नहीं देखा जाए। इससे दर्शकों को दोनों फिल्मों की अलग पहचान मिलेगी और फैंस को नई और मजेदार कहानी देखने को मिलेगी।

साथ में होगी शूटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान और सूर्या ‘गजनी 2’ को लेकर बड़े उत्साहित हैं। लेकिन वह अपनी फिल्म को रीमेक का टैग नहीं देना चाहते हैं। उन्हें डर है कि अगर एक वर्जन पहले रिलीज हो गया तो दूसरे वर्जन की खासियत खत्म हो जाएगी। इस पर अरविंद और मंटेना ने सुझाव दिया कि दोनों फिल्मों की एक साथ शूटिंग और रिलीज की जाए। इससे दोनों वर्जन की खासियत बनी रहेगी और फैंस को दोनों का मजा एक साथ मिल सकेगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews