Sonali Phogat मामले में गोवा के सीएम का बड़ा फैसला, CBI को सौंपा जाएगा केस

Sonali Phogat मामले में गोवा के सीएम का बड़ा फैसला, CBI को सौंपा जाएगा केस

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया की पॉपुलर स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत के मामले में रोज कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है। घटना में तेजी से कार्रवाई करते हुए गोवा पुलिस अब तक कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। अब ये जानकारी सामने आई है कि यह मामला सीबीआई (CBI) को सौंपा जाने वाला है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने इस मामले में एक बयान जारी किया है। उनकी बातों से यह साफ हो गया है कि अब यह मामला सीबीआई के हाथों में जाने वाला है।

सीएम सावंत ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मुझसे इस मामले में गहराई से जांच करने की अपील की है। उन्होंने सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के परिवार से मिलने के बाद मुझसे बात करते हुए केस को सीबीआई को सौंपा जाने की मांग की है। इस मामले में मुझे कोई दिक्कत नहीं है अगर जरूरत पड़ी तो सीबीआई को ये केस सौंप दिया जाएगा।

Must Read- NEET UG 2022 री-एग्जाम की तारीख हुई घोषित, यहां देखें डिटेल्स

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनाली फोगाट के परिवार से मुलाकात की थी। परिवार से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया था कि सोनाली को इंसाफ जरूर दिलाया जाएगा। खट्टर से मुलाकात करते हुए परिवार में सोनाली की मौत के मामले में सीबीआई जांच करवाने का आग्रह किया था। इसके बाद हरियाणा सरकार की ओर से गोवा सरकार से मामला सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की गई थी।

इस मामले में पुलिस पहले ही 4 गिरफ्तारियां कर चुकी हैं और अब एक और ड्रग पेडलर को हिरासत में लिया गया है। इस तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद कुल 5 लोग पुलिस के शक के दायरे में आ गए हैं।

बता दें कि 23 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में सोनाली फोगाट की मौत की खबर सामने आई थी। पहले यह बताया जा रहा था कि हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया है। लेकिन बाद में जो सबूत हाथ लगे उसमें ड्रग एंगल सामने आया। इसी के चलते पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल जारी रखते हुए सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान, सहयोगी सुखविंदर सिंह, कर्ली रेस्टोरेंट के मालिक और दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। जो खबरें सामने आ रही है उसके मुताबिक यही कहा जा रहा है कि यह सामान्य मौत नहीं है बल्कि कोई साजिश है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews