गोलमाल 5 की शूटिंग लोकेशन पर बड़ा अपडेट, रोहित शेट्टी ने बनाया मास्टर प्लान

रोहित शेट्टी अपनी शानदार फिल्मों की वजह से हमेशा लोगों की भी चर्चा में रहते हैं। अब उनकी अगली फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग लोकेशन को लेकर जानकारी सामने आई है।
गोलमाल 5

गोलमाल अजय देवगन की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इसका पांचवा हिस्सा दर्शकों को लंबे समय से आकर्षित करने का काम कर रहा है। दरअसल फैंस इसी इंतजार में बैठे हुए हैं कि आखिरकार इसे कब रिलीज किया जाएगा। अजय देवगन अपने दोस्तों के साथ मिलकर कौन सा गोलमाल करने वाले हैं यह जानने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्सुक हैं।

इस फ्रेंचाइजी के बारे में रोहित शेट्टी ने पहले ही जानकारी दे दी थी लेकिन अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। गोलमाल 5 के लिए रोहित ने काफी सारे प्लान बनाए हैं। गोलमाल हो सिंघम या फिर सिंबा डायरेक्टर को अपनी फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में करते हुए देखा जाता है। इस बार गोलमाल 5 का सेट बनाने के लिए उन्होंने रामोजी फिल्म सिटी नहीं बल्कि एक अलग लोकेशन चुनी है।

इस महीने से शुरू होगी शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलमाल 5 के लिए बहुत भव्य सेट बनाए जाने की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। आमतौर पर फिल्मों की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी या फिर गोवा में होती है। इस बार डायरेक्टर ने शूटिंग के लिए मुंबई की फिल्म सिटी को चुना है। वो यहां पर पुलिस स्टेशन, लोगों के घर, कैफे सहित कई भव्य सेट तैयार कर रहे हैं।

जल्द तैयार होंगे सेट

यह बताया जा रहा है की फिल्म की शूटिंग के सेट अगले महीने के पहले सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएंगे। फरवरी के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू करने की योजना चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के लिए फिल्म सिटी मुंबई को स्टेशन चुना गया था कि कलाकार तय समय पर शूटिंग के लिए पहुंच सकें और अपने परिवार के साथ रह सकें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews