Raju Shrivastav की हेल्थ को लेकर आई अच्छी खबर, भाई ने दी जानकारी

Raju Shrivastav की हेल्थ को लेकर आई अच्छी खबर, भाई ने दी जानकारी

दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastav) पिछले कुछ समय से तबीयत खराब होने के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। उनकी हेल्थ लेकर लगातार कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। हाल ही में जो खबर सामने आई है वह फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। कहा जा रहा है कि राजू को जल्दी वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा हालांकि, यह बात सच नहीं है। इस बारे में राजू श्रीवास्तव के भाई ने बताया है कि उन्हें वेंटिलेटर से नहीं हटाया जा रहा है, लेकिन डॉक्टर ने कहा है कि वह जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे।

राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू ने कहा कि डॉक्टर्स लगातार कोशिश में जुटे हुए हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। मैं सभी शुभचिंतकों को यही कहना चाहूंगा कि वह भगवान से दुआ करें, क्योंकि दुआओं में बहुत ताकत होती है। हम सब को यकीन है कि जल्द ही डॉक्टर अच्छी खबर देंगे और राजू स्वस्थ हो जाएंगे।

Must Read- Asia Cup से पहले इंडियन क्रिकेट टीम में हुआ बड़ा बदलाव, लक्ष्मण को बनाया गया कोच

कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने भी राजू श्रीवास्तव की हालत के बारे में अपडेट देते हुए बताया था कि मुझे उनके स्वास्थ्य की बहुत चिंता है। मेरी उनके परिवार से बात नहीं हुई है लेकिन उनके वेंटीलेटर से हटाए जाने की खबर सामने आई थी। अभी कुछ भी क्लियर नहीं है सब कुछ डॉक्टर्स और राजू की हेल्थ पर निर्भर है।

बता दें कि वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आने की वजह से राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज लगातार जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews