गोविंदा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ में की धमाकेदार एंट्री, कृष्णा अभिषेक को देखकर हुए भावुक

सालों बाद मामा और भांजे के बीच प्यार को देखकर फैंस काफी खुश हुए। वहीं, कृष्णा अभिषेक की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मामा से मिलकर कृष्ण काफी ज्यादा इमोशनल भी हो गए थे।
Govinda Krushna Abhishek

Govinda in The Great Indian Kapil Show 2 : एवरग्रीन सुपरस्टार गोविंदा का हर कोई फैन है। फिल्म इंडस्ट्री में 80 और 90 दशक की बात की जाए और गोविंदा का नाम ना लिया जाए, ऐसा नहीं हो सकता। जब भी हम 90 दशक की फिल्मों की बात करते हैं तो सबसे पहले हमारी जुबान पर हीरो नंबर 1 यानी एक्टर गोविंदा का नाम आता है। यह एक ऐसे अभिनेता है, जो उस समय तीनों खानों पर भारी पड़े थे। इसके अलावा, उन्होंने और भी कई एक्टरों को अपनी एक्टिंग कला से धूल चटाई थी। उनकी एक्टिंग स्टाइल, उनका डांस और उनकी कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें बॉक्स ऑफिस पर अनगिनत हिट फिल्मों में स्टार बनाया। उन हर फिल्म कॉमेडी से भरपूर होती है। उनका अलग अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है।

इसके अलावा, गोविंदा असल लाइफ में बहुत सरल और सीधे इंसान हैं। कुछ दिन पहले गोली लगने के कारण वह अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, अब एक बार फिर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ में नजर आए हैं। जिस कारण वह मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

कॉमेडी शो में पहुंचे Govinda

दरअसल, गोविंदा टीवी का फेमस कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो” के सीजन 2 में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ चंकी पांडे और शक्ति कपूर भी मौजूद रहे, जहां कुछ ऐसा दृश्य हुआ कि लोग अपने आंसू को रोक नहीं पाए। खुद शो में सबको हंसाने वाले कृष्णा अपने मामा को देखकर रो पड़े और उन्होंने सुपरस्टार को गले से लगा लिया। वहीं, गोविंदा ने शो के दौरान कई सारे खुलासे किए।

कृष्णा हुए भावुक

अभिनेता गोविंदा ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली थी, तब कृष्णा उनके लिए खूब रोए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की पिछले 7 सालों से बातचीत बंद थी, लेकिन अब 7 सालों की पुरानी लड़ाई खत्म होती हुई नजर आ रही है। दरअसल, शो में कृष्ण ने अपने मामा को यह कहते हुए गले लगाया, “सालों बाद मिले हैं, आज नहीं छोडूंगा… आई लव यू”। इस पल ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। इसके बाद दोनों मामा-भांजे ने मिलकर डांस भी किया।

शो को आगे बढ़ाते हुए कॉमेडियन कृष्णा ने चंकी पांडे के साथ मजाक किया, तब गोविंदा ने कहा कि यह बहुत चालाक है। बहुत फालतू की बातें कर रहा है। कुछ दिन पहले जब मुझे गोली लगी थी, तब कृष्णा रो रहा था और अब लेग पीस पर चुटकुले सुना रहा है। यह कहकर वह अपनी शरारत भरी मुस्कान में हंस देते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

फैंस हुए खुश

सालों बाद मामा और भांजे के बीच प्यार को देखकर फैंस काफी खुश हुए। वहीं, कृष्णा अभिषेक की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मामा से मिलकर कृष्ण काफी ज्यादा इमोशनल भी हो गए थे। बता दें कि जब अक्टूबर में गोविंदा ने गलती से खुद की रिवॉल्वर से खुद को ही गोली मार ली थी, तब कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह अपने मामा से मिलने पहुंचे थे। जिसकी कछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद से ही फैंस का मानना है कि दोनों के बीच के रिश्ते सुधर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews