‘ग्राम चिकित्सालय’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार ‘पंचायत’ मेकर्स, एक बार फिर गुदगुदाएगी गांव की कहानी

पंचायत एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब इसके मेकर्स एक और नई कहानी ग्राम चिकित्सालय के साथ दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हैं।
Gram Chikitsalay

आजकल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्मों का दर्शक जिस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उतना ही इंतजार ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज का भी किया जाता है। दर्शकों के मनोरंजन के लिए नेटफ्लिक्स, अमेजन, एमएक्स प्लेयर और कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है।

‘पंचायत’ एक ऐसी ही वेब सीरीज है जिसने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त धमाल मचाया। एक के बाद एक आए इसके सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं। इसी बीच अब इस सीरीज के मेकर्स एक और नई दिलचस्प कहानी से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। यह कहानी ‘ग्राम चिकित्सालय’ के नाम से पेश की जाएगी जो एक शहरी डॉक्टर की कहानी को दिखाएगी।

अब आएगी ग्राम चिकित्सालय (Gram Chikitsalay)

ग्राम चिकित्सालय एक ऐसे शहरी डॉक्टर की कहानी है जो दूधदराज के गांव में बंद हो चुके अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र को फिर से चालू करने की कोशिश करता है। इस सफर में उस बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे। गांव वालों की शंकाओं से और छोटे कस्बों में होने वाली परेशानियों से जूझना पड़ेगा। यह पांच एपिसोड की सीरीज होगी जो दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

नजर आएंगे ये कलाकार

इस वेब सीरीज में अमोल पाराशर और विनय पाठक की मुख्य भूमिका है। उनके साथ आकांक्षा रंजन कपूर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह सभी कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग से गांव की इस कहानी को दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

कब और कहां आएगी सीरीज

इस वेब सीरीज को द वायरल फीवर के बैनर तले बनाया जा रहा है। दीपक कुमार मिश्रा ने से बनाया है जो पंचायत के क्रिएटर में से एक है। वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने इसकी कहानी लिखी है और निर्देशन राहुल पांडे ने किया है। 9 मई को इसका प्रीमियम प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। जानकारी सामने आने के बाद फैंस इसे देखने के लिए उत्साहित हैं।

दिया जाएगा संदेश

दमदार कलाकारों से भरी यह वेब सीरीज न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेगी बल्कि इसके साथ समाज और दुनिया को एक संदेश देने की कोशिश भी की जाएगी। इससे भारत की विविधता को दुनिया के सामने पेश करने की कोशिश की जाएगी। यह एक ऐसे डॉक्टर की कहानी है जो लोगों को हंसाने के साथ गहरे मुद्दों का एहसास करवाने वाली है। ग्रामीण क्षेत्र में किस तरह से स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियां आज भी मौजूद है यह इस सीरीज के सामने आएगा। यह लोगों को हंसाने के साथ सोचने पर मजबूर करेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews