कब और कहां हो रहा Grammy Awards 2025 का आयोजन? ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

एक बार फिर ग्रैमी अवॉर्ड्स का रंगारंग फंक्शन आयोजित होने जा रहा है। भारतीय दर्शक इस फंक्शन को 3 फरवरी की सुबह 6:30 से डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Grammy Awards 2025

हर साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई सारे अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किए जाते हैं। इन फंक्शंस में सितारों को उनके बेहतरीन काम और फिल्म तथा गानों को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। ऑस्कर के के अलावा ग्रैमी भी एक प्रसिद्ध अवॉर्ड फंक्शन है। अब साल 2025 में इसके आयोजन का ऐलान हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला यह फंक्शन संगीत के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने वाले दुनिया भर के आर्टिस्ट के सम्मान के लिए आयोजित किया जाता है। इस साल होने वाला फंक्शन इसका 67वां एडिशन होगा। चलिए आज आपको बता देते हैं कि 2025 में इनका आयोजन कब और कहां होने वाला है।

कब और कहां होगा Grammy Awards 2025

ग्रैमी अवार्ड का रंगारंग फंक्शन हर साल आयोजित किया जाता है। इस बार इसका 67वां संस्करण लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन में मौजूद क्रिप्टो टाउन एरिना में 2 फरवरी को होना है। इसका प्रीमियर 3 फरवरी को है, टीवी पर इसे सीबीएस चैनल पर देखा जा सकता है और लाइव स्ट्रीमिंग पैरामाउंट तथा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर की जाएगी।

ऑनलाइन कैसे करें स्ट्रीम

अगर आप ग्रैमी अवॉर्ड्स का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं, तो आपको 3 फरवरी की सुबह 6:30 से 10 बजे तक डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसका आनंद लेने को मिल जाएगा। भारतीय दर्शक हमेशा इस अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और अब वैसे देख सकेंगे।

ये है नॉमिनेशन

ग्रैमी अवॉर्ड्स में इस बार कई सारे सितारों के नाम शामिल है। द बीटल्स, सबरीना कारपेंटर, बियोंसी, चार्ली, केंड्रिक लामार, बिली एलिश, टेलर स्विफ्ट, पोस्ट मेलोन जैसे कई सितारों को नॉमिनेशन में शामिल किया गया है। यहां लेडी गागा और ब्रूनो मार्स सहित कई सितारे परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews