हैवान की रिलीज डेट हुई अनाउंस, 18 साल बाद साथ नजर आएगी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लगभग 18 साल बाद बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही उनकी फिल्म हैवान की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है।
Haiwaan

अक्षय कुमार इन दिनों जहां अपनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच सैफ अली खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। जो दर्शक इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है।

अगर आप भी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित हैं तो चलिए आपको बता देते हैं कि हैवान कब रिलीज होने वाली है। बता दें कि अक्षय प्रियदर्शन इसके पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और सभी को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। हाल ही में इन दोनों की फिल्म भूत बंगला आई थी जिसे लोगों ने पसंद किया।

हैवान की रिलीज डेट अनाउंस

प्रियदर्शन को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हैवान की रिलीज डेट के बारे में जानकारी देते हुए देखा गया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिस पर लिखा है साथ ब्लॉकबस्टर एक मास्टर स्टोरी टेलर। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा अटूट लगन, जुनून और एक ऐसी तारीख जिसे आप हमेशा याद रखना चाहेंगे। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी कैलेंडर पर डेट मार्क कर लीजिए।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

जैसे ही फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कहा अक्षय कुमार के एक और ब्लॉकबस्टर का इंतजार है। एक ने कहा खिलाड़ी कुमार की फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते। एक कहना था सैफ अली खान को देखने के लिए एक्साइटेड हूं। वहीं कई लोग प्रियदर्शन को ऑल द बेस्ट कहते दिखाई दिए।

18 साल बाद एक साथ अक्षय और सैफ

हैवान की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। यह साल 2026 में अक्षय की तीसरी फिल्म है इसके पहले उन्हें भूत बंगला और हाल ही में रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल में देखा जा चुका है। वहीं दर्शकों में इस बात का भी उत्साह है कि वह अक्षर सैफ अली खान की जोड़ी पर 18 साल बाद एक साथ काम करते देखेंगे। इसके पहले यह दोनों सितारे मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, टशन, तू चोर मैं सिपाही, आरजू और कीमत जैसे फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews