
Hanuman Trailer Release : राम भक्त हनुमान पर आधारित कहानी एक बार फिर लोगो का मनोरंजन करने आ रही है। दरअसल, तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है जोकि प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में हनुमान जी ब्रह्मांड को बचाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म 11 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। वहीं, इसका ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह जमकर वायरल हुआ और मजह कुछ ही घंटे के भीतर इसे लाखों लोगों ने देखा।

एक हाथ पर उठाया पहाड़
बता दें कि ट्रेलर की शुरुआत में हनुमान जी की विशाल मूर्ति और उनकी शक्तियों का वर्णन दिखाया गया है। जिसके बाद फिल्म के मुख्य अभिनेता तेजा सज्जा एंट्री करते हैं जिनकी शक्तियों को देखकर गांव वाले एकदम हैरान रह जाते हैं। बता दें कि वह एक हाथ पर पहाड़ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इस कहानी में न केवल भगवान की शक्तियों को दर्शाया गया है, बल्कि कलयुग का रंग भी दिखाने के प्रयास किया गया है।

गांववालों की करते हैं रक्षा
आगे ट्रेलर में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति है जिसके पास एक जैकेट है लेकिन उसे केवल जैकेट में ही नहीं बल्कि पूरे ब्रह्मांड की शक्ति चाहिए होती है। ऐसा ना होने पर वह दुनिया में कहर मचाने को भी तैयार रहता है। जिसकी तलाश करते हुए वो उसी गांव में पहुंचता है और गांववालों पर हमला कर देता है। इस दौरान हीरो की बहन दूर्गा मईया की कसम खाते हुए ये कहती हैं कि अगर किसी ने मेरे भाई को हाथ लगाने की कोशिश की तो मैं उसका सिर धड़ से अगल कर दूंगी। जिसके बाद वह दोनों भाई-बहन मिलकर दूष्टों से लड़ाई कर गांववालों की रक्षा करते हैं।
12 जनवरी को होगी रिलीज
इसके बाद गांव पर महासंकट आने वाला रहता है। इसके बाद तेजा धर्म युद्ध की लड़ाई लड़ते हैं। बता दें कि इस फिल्म में एक से बढ़कर एक डायलॉग बोले गए हैं जोकि फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। इस फिल्म में अभिनेता की जबरदस्त एक्टिंग ने अभी से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं, आरकेडी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म में अमृत अय्यर, सरत कुमार, विनय, वारालक्ष्मी, वेनेला किशोर, दीपक शेट्टी और गेटअप श्रीनू नजर आएंगे। यह फिल्म नए साल पर 12 जनवरी को रिलीज की जाएगी। इसके लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है। यह तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

