
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। आज हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) का जन्मदिन है। आज वो 49 साल के हो गए हैं। उन्होने कई फिल्मों में सिंगर, लिरिसिस्ट, म्यूजिक कंपोजर के रूप में अपना जलवा बिखेरा है। वो अपनी प्रोफशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
उनका जन्म मशहूर गुजराती म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया के घर 23 जुलाई 1973 को हुआ था। हिमेश कभी सिंगर नहीं बनना चाहते थे। उनका सपना हमेशा से एक एक्टर बनने का था। लेकिन अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होने संगीत की दुनिया में कदम रखा। उनका पहला एलबम ‘आप का सुरूर’ सुपरहिट था और आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाले एलबम में शुमार किया जाता है। इसके बाद उन्होने फिल्मों में भी ‘आशिक बनाया आपने’ ‘झलक दिखला जा’ ‘नाम है तेरा’ जैसे कई हिट सॉन्ग गाए।
अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी वो काफी चर्चाओं में रहे। दरअसल शादीशुदा हिमेश का दिल अपनी ही पत्नी की सहेली पर आ गया था और इसके लिए उन्होने अपनी सालों पुरानी शादी तोड़ दी थी। उन्होने 1995 में कोमल से शादी की थी लेकिन फिर कोमल की सहेली सोनिया से उन्हें प्यार हो गया। आखिरकार उन्होने पहली पत्नी को तलाक देकर सोनिया से शादी कर ली। हिमेश रेशमिया को सलमान खान ने पहला ब्रेक दिलवाया था। वो अब तक बंधन, हैलो ब्रदर, दुल्हन हम ले जाएंगे, मैंने प्यार क्यों किया, आशिक बनाया आपने, प्यार किया तो डरना क्या, सनम तेरी कसम, प्रेम रतन धन पायो, एक्सन जैक्सन, किक, स्पेशल 26, बोल बच्चन, बॉडी गार्ड जैसी फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक है और कई रियलिटी शो में जज की भूमिका में भी नजर आते हैं।
Wishing Our Idol, Legend, The Rockstar Himesh Reshammiya A Very Happy Birthday ❤ Love You Till The Last Breath Of My Life ❤️#HappyBirthdayHimesh #HimeshReshammiya #Birthday @HimeshMelodies pic.twitter.com/Wwoh1nYUWb
— Planet Himesh Reshammiya (@PlanetHimeshh) July 23, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

