
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। आज संजू बाबा यानी संजय दत्त (sanjay dutt) का जन्मदिन है। हाल ही में उनकी फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और इससे वो खासे दुखी भी नजर आए थे। लेकिन साल में एक या दो फिल्में करने वाले संजय दत्त की नेटवर्थ सुनकर आप चौंक जाएंगे।
Good Luck Jerry में जान्हवी कपूर ने जमाया रंग, आप भी ओटीटी पर देखें ये क्राइम कॉमेडी
उनके पास पाली हिल में एक बंगला है जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है। वे कई महंगी लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं जिनमें से कुछ कारों की कीमत डेढ़ करोड़ से लेकर साढ़े तीन करोड़ तक है। वे एक फिल्म के लिए आठ से नौ करोड़ चार्ज करते हैं। इसी के साथ वो विज्ञापनों में भी काम करते हैं। उनकी टोटल नेटवर्थ 137 करोड़ से अधिक है।

संजय दत्त की जिंदगी उतार चढ़ाव से भरी रही है। उन्होने अपने जीवन में काफी संघर्ष झेले और रिश्तों में भी बहुत उलझनें रही। लेकिन उनकी लाइफ में मां नर्गिस दत्त और पिता सुनील दत्त की भूमिका बहुत अहम है और उनके घर में भी माता पिता की कई तस्वीरें लगी हुई हैं।

संजू बाबा अब अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ एक सुखी जीवन जी रहे हैं। हालांकि वो फिल्मों के मामले में काफी चूज़ी हैं और साल में एक या दो फिल्में ही करते हैं। बाकी वक्त वो अपने परिवार के साथ बिताते हैं।

बॉलीवुड में उनके कई अच्छे दोस्त है। सलमान खान, शाहरुख खान के साथ उनके सालों पुराने संबंध हैं। इसी के साथ सेट पर भी वो सबके साथ काफी दोस्ताना रहते हैं। हर कोई उनकी इस बात का मुरीद हो जाता है।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

