हैप्पी पटेल का शानदार ट्रेलर रिलीज, वीर दास के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार आमिर खान

अपनी शानदार कहानियां से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद आमिर खान एक बार फिर शानदार फिल्म लेकर आने वाले हैं। उनके प्रोडक्शन में बनी हैप्पी पटेल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
Happy Patel

आमिर खान पिछले कुछ दिनों से बड़े पर्दे पर ज्यादा नजर नहीं आ रहे लेकिन उनके प्रोडक्शन का काम लगातार जारी है। अब उन्हीं के प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही वीर दास द्वारा निर्देशित फिल्म हैप्पी पटेल का ट्रेलर सामने आ गया है। मजेदार अंदाज में इस फिल्म की घोषणा की गई है जिससे फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि हैप्पी पटेल के ट्रेलर को देखकर फैंस बहुत खुश नजर आ रहे हैं। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि इससे इमरान खान अपना कम बैक कर रहे हैं। दर्शकों के लिए यह फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज की जाएगी। इसके अनाउंसमेंट बहुत ही मजेदार तरीके से की गई है।

हैप्पी पटेल का ट्रेलर रिलीज

स्पाई कॉमेडी हैप्पी पटेल का खतरनाक जासूसी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। पहले स्टूडियो ने अनोखे और मजेदार तरीके से इसकी घोषणा की थी। घोषणा होने के बाद हर तरफ चर्चाएं चल रही थी। इंडस्ट्री के लोगों के एक्साइटमेंट के बीच ट्रेलर रिलीज किया गया है। अब फिल्म 16 जनवरी 2026 को आएगी।

कैसी है फिल्म

फिल्म की बात करें तो इसमें वीर दास एक परफेक्ट इम्परफेक्ट जासूस के रूप में नजर आ रहे हैं। कहानी उनके किरदार के सफर को दिखाती है। उलझी हुई और मजेदार घटनाओं में फंस जाते हैं। हल्की-फुल्की कहानी के साथ चल आगे बढ़ती है। मोना सेन को भी एक किरदार दिया गया है जो उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग बताया जा रहा है। फिल्म में मिथिला पालकर और आमिर खान भी नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा गया गांव वालों यह एक शेफ है, यह एक एजेंट है, यह एक हीरो है वह हैप्पी पटेल है।

तारे ज़मीन पर , दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में सराहना हासिल करने के बाद आमिर खान प्रोडक्शन नए प्रोजेक्ट के साथ अनोखी कहानी लाने वाला है। फिल्म में इमरान खान की वापसी को लेकर भी फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। वीर दास स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर के तौर पर काफी अनुभव लेकर आए हैं। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews