सिनेमाघरों के बाद OTT पर दस्तक देगी इमरान हाशमी की हक, जानें कब और कहां कर सकते हैं स्ट्रीम

सिनेमाघरों में दस्तक देने के कुछ समय बाद आजकल हर फिल्म ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाती है। आज हम आपको इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की रिलीज के बारे में बताते हैं।
Haq

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम हिंदी ना अपने कोर्ट रूम ड्रामा हक (Haq) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते ही दिन यानी 7 नवंबर को इस फिल्म में दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1985 के शाहबानो मामले से जुड़ी हुई है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से उन्होंने महिलाओं के अधिकारों -न्याय से जुड़ी हुई कानूनी लड़ाई लड़ी थी।

जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था दर्शक उत्साह के साथ इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। बिते दिन जब इसे सिनेमाघर में रिलीज किया गया तो इसे अच्छा रिस्पांस मिला। आजकल कोई भी फिल्म सिनेमा घरों में आने के 50 से 60 दिनों के अंदर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी जाती है। अगर आप इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि हक को कब और कहां रिलीज किया जाएगा तो चलिए हम आपको इस बारे में बता देते हैं।

OTT पर कब आएगी हक (Haq)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हक को सिनेमा घर में पूरा टाइम देने के बाद 2 जनवरी 2026 से ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। आप इसे फेमस प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर बहुत आसानी से देख सकते हैं। ग्लोबल ऑडियंस के लिए उपलब्ध करवाते हुए इसमें महिलाओं के अधिकारों और कानून की समानता के बारे में जानकारी दी जाएगी। फिल्म के माध्यम से कई तरह की चीज जानने का मौका मिलने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by TimesMusic (@timesmusichub)

कैसी है कहानी

हक फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें यामी गौतम ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है जिनके पति अब्बास यानी इमरान हाशमी उन्हें और उनके बच्चों को छोड़ देता है। गुजारा भत्ता न मिलने के बाद वह अपने हक के लिए अदालत पहुंचती है। फिल्म में आपको इमरान और यामी के अलावा एसएम जहीर, शीबा चड्ढा, वर्तिका सिंह और दानिश हुसैन जैसे कलाकार नजर आएंगे। इनकी एक्टिंग फिल्म में जान डालती हुई दिखाई देने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews