Heart Of Stone से आलिया भट्ट की हॉलीवुड में एंट्री, एक्शन अवतार में आई नजर

Heart Of Stone

Heart Of Stone Trailer Out: एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी फिल्म “हार्ट ऑफ स्टोन” को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी इस फिल्म के जरिए वह हॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं और अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली हैं। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ गैल गैडोट भी अहम किरदार में दिखाई देने वाली हैं और रिलीज का लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं।

इसी इंतजार के बीच फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर वीडियो में आपको आलिया भट्ट का खास अंदाज़ देखने के लिए मिलने वाला है।

हार्ट ऑफ स्टोन का धांसू ट्रेलर

बीते कई दिनों से फैंस को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। रिलीज किए गए वीडियो में आलिया एक्शन अवतार में दिखाई दे रही है और गैल गैडोट को भी धमाकेदार अवतार में दिखाया गया है।

सबसे खास बात यह है कि जिस क्यूट और ब्यूटीफुल आलिया भट्ट को अब तक आपने रोमांटिक और चुलबुले किरदार निभाते हुए देखा है, वह इस फिल्म में विलेन के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। वहीं गैल गैडोट को सीक्रेट एजेंट के रूप में दिखाया जाने वाला है। आलिया भट्ट का अलग अंदाज देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और वीडियो सामने आने के बाद ट्विटर पर रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं।

कब आएगी फिल्म

द हार्ट ऑफ स्टोन की रिलीज की बात करें, तो यह 11 अगस्त 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाने वाली है। ट्विटर पर ट्रेलर देखने के बाद जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि आलिया भट्ट इस फिल्म का सबसे जरूरी हिस्सा है और मैं उन्हें हमेशा सपोर्ट करूंगा। एक यूजर ने कहा कि मैं हमेशा से चाहता था, आलिया विलेन का किरदार निभाएं और मेरी इच्छा पूरी हो गई है। इसके अलावा कई सारे कमेंट देखे जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews