धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुई हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना कैसे जी..

हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को याद करती हैं नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो इमोशनल नजर आ रही हैं।
Hema Malini

धर्मेंद्र के निधन के बाद अक्सर हेमा मालिनी को उन्हें याद करते हुए देखा जाता है। कई मौके ऐसे भी होते हैं जब वो धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल हो जाती हैं। अब एक बार फिर उन्हें दिग्गज एक्टर को याद करते हुए इमोशनल होते देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह यह बताती हुई नजर आ रही है कि उन्हें अपने पति की कितनी याद आती है। बता दें धर्मेंद्र का निधन पिछले साल नवंबर में हुआ था। उनकी फैमिली अब तक इस ग़म से नहीं उबर पाई है। हेमा मालिनी से लेकर सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल सभी उन्हें याद करते हैं। चलिए जान लेते हैं कि एक्ट्रेस क्या बोल रही हैं।

क्या बोलीं हेमा मालिनी

हाल ही में ड्रीम गर्ल को एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए देखा गया। यहां एक्ट्रेस ने कहा कि उनका सफर जुनून, समर्पण और दर्शकों के लिए प्यार से भरा हुआ था। वह यह कहते हैं की फिल्म दिल से जुड़ने का जरिया है। फिल्म और कैमरा से उन्हें बहुत लगाव था। लाइफ पार्टनर के रूप में मैंने देखा है कि उनमें कितना जुनून था। अपने व्यवहार से उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता।

View this post on Instagram

A post shared by ETimes (@etimes)

नहीं पता कैसे जी पाऊंगी जीवन

एक्ट्रेस ने कहा उन्होंने एक एक्टर, एक पिता, एक दोस्त के रूप में कई लोगों को प्रेरित किया। वह बहुत महान व्यक्ति थे और मुझे उनके साथ रहने का सौभाग्य मिला। मुझे उनकी बहुत याद आती है। मुझे यह नहीं पता कि मैं कैसे उनके बिना जीवन जी पाऊंगी लेकिन यह अलग बात है।

धर्मेंद्र को मिले सम्मान पर दिया रिएक्शन

धर्मेंद्र के निधन के बाद उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस ने कहा इससे हमें बहुत खुशी हुई है पूरा देश खुश है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर यह पहले मिला होता तो धर्मेंद्र जी बहुत खुश होते और उन्हें देखकर फैंस को बहुत खुशी मिलती। हेमा मालिनी ने कहा कि उनका यह सम्मान लंबे समय से ड्यू था मुझे गर्व है कि सरकार ने धर्म जी के फिल्म जगत में योगदान को मानते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने इस बारे में केंद्र सरकार का आभार जताया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews