Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 हुई कन्फर्म, दर्शकों का मनोरंजन करते ये कलाकार आयेंगे इस फिल्म में नजर

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 हुई कन्फर्म, दर्शकों का मनोरंजन करते ये कलाकार आयेंगे इस फिल्म में नजर

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। Hera Pheri 3:- हेरा फेरी 3 को लेकर अपडेट आ चुकी है। हेरा फेरी, हेरा फेरी 2 दर्शकों के दिलों पर छा चुकी है। लोग अब भी यह फिल्म देखना पसंद करते हैं। यह कॉमेडी फिल्म एवरग्रीन फिल्मों में से एक है जिसे सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार की जबरदस्त ऐक्टिंग ने ज्यादा अच्छा बना दिया था। प्रड्यूसर साजिद नाडियावाला ने इंतजार खत्म करते हुए हेरा फेरी के फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है, यह फिल्म कंफर्म हो चुकी है।

यह भी पढ़े… Shamshera Trailer: फिल्म “शमशेरा” का ट्रेलर देख दर्शकों के रोंगटे हुए खड़े, अंग्रेजों से लड़ेंगे रणबीर कपूर

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में पुरानी तिकड़ी ही नजर आएगी। हालांकि हेरा फेरी 3 की खबर कोई नई नहीं है, इतने सालों में कई बार इस फिल्म को लेकर अफवाहें उड़ चुकी है। साजिद नाडियावाला का कहना है कि फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आएंगे। फैंस भी फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो चुके हैं और इससे जुड़े मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर किसी को भी हंसी आ सकती है।

यह भी पढ़े… काफी स्टाइलिश है प्रियंका गांधी की बेटी मिराया, पिता ने 20वें बर्थडे पर फोटोज शेयर कर लिखा भावुक संदेश

प्रोड्यूसर ने फिल्म को लेकर अधिक जानकारी साझा नहीं की है। यह फिल्म कब रिलीज होगी जानकारी अब तक डिस्क्लोज नहीं हो पाई है। इसके 2 पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाया है। अब देखना यह है कि यह फिल्म लोगों के दिलों पर पिछले भाग की राज कर सकता है या नहीं, इसका पता फिल्म रिलीज होने के बाद ही चलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews