मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने खास अंदाज़ में ईद की मुबारकबाद दी है। आज सुबह उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर सभी को ईद मुबारक कहा। इन तस्वीरों में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

17 साल की बेटी के पिता हैं सलमान खान, दुबई में रहती हैं पत्नी और बेटी!

हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ईद के मुबारक मौके पर उन्होने अपने सभी फैन्स को विश किया है। रेड कलर के प्लाजो सूट और खुले बालों में वे बहुत सुंदर लग रही हैं। ईद के दिन उनकी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। लोग भी कमेंट करके उन्हें ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में खान (Hina Khan) का ‘बारिश बन जाना’ सॉन्ग रिलीज हुआ है जिसमें वे शाहीर शेख संग नजर आ रही हैं।