Hindi News

ये है हिंदी थ्रिलर की बादशाह, IMDb पर 8.5 रेटिंग और 26 अवॉर्ड्स जीतकर मचाया धमाल

Written by:Ronak Namdev
Published:
जियो हॉटस्टार पर मौजूद इस जबरदस्त हिंदी थ्रिलर वेब सीरीज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। ‘असुर’ ने 26 अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं और IMDb पर 8.5 की शानदार रेटिंग हासिल की है। माइथोलॉजी और साइंस के अनोखे मेल से बनी ये सीरीज थ्रिलर लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं।
ये है हिंदी थ्रिलर की बादशाह, IMDb पर 8.5 रेटिंग और 26 अवॉर्ड्स जीतकर मचाया धमाल

अगर आप उन लोगों में हैं जिन्हें रहस्य, साइकोलॉजी और माइथोलॉजी से भरी कहानियां पसंद हैं, तो ‘असुर’ आपके लिए परफेक्ट है। इस हिंदी वेब सीरीज ने ना सिर्फ दर्शकों के बीच तहलका मचाया, बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गज अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। यह सीरीज 2020 में अपने पहले सीजन के साथ आई थी और उस समय इसे वूट पर रिलीज किया गया था। लेकिन अब इसके दोनों सीजन जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं।

दरअसल ‘असुर’ एक ऐसी क्राइम थ्रिलर है जो भारतीय माइथोलॉजी और आधुनिक साइंस के मेल से तैयार की गई है। कहानी एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट और एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को ‘असुर’ मानता है और अपने अपराधों को धार्मिक प्रतीकों से जोड़ता है। अरशद वारसी इस सीरीज में एक गंभीर और जटिल किरदार निभाते हैं जो सीबीआई से जुड़ा होता है। उनके साथ बरुन सोबती, अनुप्रिया गोइंका और शारीब हाशमी जैसे एक्टर्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। सीरीज का हर एपिसोड आपको सोचने पर मजबूर करता है और इसकी स्क्रिप्ट, बैकग्राउंड म्यूजिक और ट्विस्ट्स लगातार आपकी दिलचस्पी बनाए रखते हैं।

‘असुर’ को मिले अवॉर्ड्स और IMDb रेटिंग

बता दें कि इस वेब सीरीज की IMDb रेटिंग 8.5 है, जो इसे सबसे बेहतरीन हिंदी थ्रिलर सीरीज में शामिल करती है। ‘असुर’ को अब तक 26 अलग-अलग अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स 2020 में इसे “लैंडमार्क OTT” अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2024 में इसे “बेस्ट वेब सीरीज” कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। भले ही उस साल अवॉर्ड न मिल पाया हो, लेकिन दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार इसे लगातार मिल रहा है। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी, जिन्होंने इस सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू किया था, को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड 2021 में बेस्ट एक्टर का खिताब मिला। ओनी सेन के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज के दोनों सीजन मिलाकर कुल 16 एपिसोड्स हैं, और हर एपिसोड में आपको कुछ नया और चौंकाने वाला मिलेगा।

क्यों देखें ‘असुर’?

दरअसल थ्रिलर वेब सीरीज की भरमार के बीच ‘असुर’ कुछ अलग लेकर आता है। इसमें सिर्फ मर्डर मिस्ट्री नहीं, बल्कि एक गहरी दार्शनिक सोच है जो आपको समाज, धर्म और इंसानी मनोविज्ञान पर सोचने को मजबूर करती है। हर किरदार की बैकस्टोरी और उनका ग्रे ज़ोन सीरीज को और भी दिलचस्प बनाता है। सीरीज में दर्शाया गया क्राइम और उसके पीछे छिपी लॉजिक और माइथोलॉजिकल संदर्भ, इसे आम क्राइम ड्रामा से अलग बनाता है। अगर आपने ‘असुर’ अब तक नहीं देखी है, तो यह सीरीज आपके वॉचलिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए। खासतौर पर उन दर्शकों के लिए जो सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि कंटेंट में गहराई भी ढूंढते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews