होली के आनंद को दोगुना कर देंगे बॉलीवुड के ये गाने, अपनी प्लेलिस्ट में जरूर करें शामिल

होली के त्यौहार की मस्ती गानों के बिना अधूरी है। चलिए कुछ बॉलीवुड सॉन्ग जान लेते हैं जिन्हें आप अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं और होली इंजॉय कर सकते हैं।
Holi 2026

होली का त्योहार जैसे रंग-बिरंगे रंगों के बिना अधूरा है इस तरह से गानों के बिना भी यह पूरा नहीं होता। अपनों के साथ रंग में शराब और होकर फिल्मी गाना पर झूमना हर किसी को पसंद आता है। मिठाई, रंग और खूब सारा संगीत यही तो असली होली है। बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं जो होली की मस्ती को बढ़ाने का काम करते हैं।

गानों की धुन होली की खुशी को दोगुना करने का काम करती है। चाहे बलम पिचकारी हो या फिर रंग बरसे बॉलीवुड के गाने त्यौहार में चार चांद लगाने का काम करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी होली सॉन्ग बताते हैं जिन्हें आप अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

रंग बरसे

फिल्म सिलसिला का यह गाना इतने समय के बाद भी लोगों का फेवरेट है। होली के मौके पर इस गाने का बजाना पक्का होता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन खुद अमिताभ बच्चन ने से गया था और इसके लिरिक्स उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने लिखे थे।

बलम पिचकारी

यह जवानी है दीवानी का गाना बलम पिचकारी होली लवर्स के बीच काफी मशहूर है। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म का यह गाना विशाल ददलानी और शाल्मली ने गाया था।

डू मी अ फेवर

साल 2005 में आईपीएल में वक्त का यह गाना होली के मौके पर खूब बजाया जाता है। अनु मलिक और सुनिधि चौहान ने इसे गया था और लिरिक्स समीर ने लिखे हैं।

अंग से अंग लगाना

सनी देओल जूही चावला और शाहरुख खान की फिल्म डर का यह गाना हर किसी की प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होता है। इसे अलका याग्निक, सुदेश भोंसले, विनोद राठौड़ और देवकी पंडित जैसे दिग्गजों ने गाया है। आनंद बक्शी के लिरिक्स आपका दिल जीत लेंगे।

होली के दिन

होली के दिन दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग खिल जाते हैं… यह गाना अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म शोले का है। प्याज भी सुपरहिट है और होली पर लोग जमकर इस गाने का आनंद लेते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews