होली सेलिब्रेशन के सीन से हिट हुई ये 5 फिल्में, रंगों की मस्ती ने बदल दिया कहानी का क्लाइमैक्स

होली एक ऐसा फेस्टिवल है, जो हर किसी को पसंद है। इस त्यौहार में रंगों की बहार में डूब कर हर कोई अपनों के साथ मौज मस्ती करता है। फिल्मों में भी इस मौज-मस्ती को खूब फिल्माया गया है। चलिए आज उन फिल्मों के बारे में जानते हैं जिन्हें होली ने ही हिट बनाया।
Holi celebration

बॉलीवुड इंडस्ट्री अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर तरह की फिल्मों का निर्माण करती है। इन फिल्मों में फैमिली ड्रामा, लव एंगल, एक्शन, सस्पेंस सब कुछ देखने को मिलता है। भारतीय फिल्मों में फेमस व्रत और त्योहारों के सीन की भी खास जगह देखने को मिलती है। होली के सीन भी फिल्मों में खूब दिखाए गए हैं।

अब तक आपने कई ऐसी फिल्में देखी होगी। जिसमें करवाचौथ और दिवाली जैसे त्योहारों को धूमधाम के साथ मनाया गया होगा। इसी तरह से रंगों के त्योहार होली के सेलिब्रेशन को भी एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में दिखाया गया है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनके होली सीन ने इन्हें हिट बना दिया। चलिए आज इन फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।

शोले में होली का सीन (Holi)

शोले बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित क्लासिक कल्ट फिल्म है। इसमें धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी को मुख्य किरदारों में देखा गया था। इस फिल्म में होली के सीन के बाद डाकू गब्बर सिंह यानी कि अमजद खान की एंट्री होती है। यह पहला मौका होता है जब जय और वीरू का गब्बर से सामना होता है। यही फिल्म का क्लाइमेक्स है और इसके बाद कहानी में पूरी तरह से बदलाव आ जाता है।

कटी पतंग

राजेश खन्ना जिन्हें अपने जमाने का सुपरस्टार कहा जाता है। उनकी फिल्म कटी पतंग में होली स्पेशल सॉन्ग दिखाया गया था। आशा पारेख के साथ दिखाए गए इस होली सॉन्ग के बाद फिल्म के कैरेक्टर कमल और मधु की प्रेम कहानी शुरू हो जाती है। इसके बाद कहानी में कहानी दिलचस्प मोड़ आते हैं।

डर

शाहरुख खान की फिल्म डर में भी होली का स्पेशल सीन दिखाया गया था। इसका गाना अंग से अंग लगाना आज भी होली की महफिलों की शान है। इसमें शाहरुख खान जूही चावला को जबरदस्ती रंग लगाते दिखाई देते हैं। यही से फिल्म का क्लाइमेक्स पूरी तरह से बदल जाता है।

नदिया के पार

नदिया के पर अपने जमाने की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है। इसका गाना जोगी जी धीरे-धीरे लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। लोग अक्सर इस पर रिल्स और वीडियो बनते दिखाई देते हैं। फिल्म में जब यह गाना खत्म होता है इसके बाद चंदन यानी सचिन पिलगांवकर और गुंजा यानी साधना की प्रेम कहानी शुरू हो जाती। इसके बाद फिल्म में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलते हैं।

आप बीती

हेमा मालिनी, शशि कपूर और प्रेमनाथ की इस फिल्म में होली का शानदार सीक्वेंस दिखाया गया था। इसमें होली के सेलिब्रेशन के समय कुछ गुंडे गीता के साथ छेड़खानी करने लगते हैं। इसके बाद फिल्म में एक्शन और भरपूर ड्रामा देखने को मिलता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews