दिल्ली कॉन्सर्ट विवाद: ‘ठंड बहुत है गाड़ी में…’ टिप्पणी पर घिरे हनी सिंह, ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी

दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में दिए गए विवादित बयान ने यो यो हनी सिंह को फिर सुर्खियों में ला दिया। सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद रैपर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा, इरादा गलत नहीं था, लेकिन शब्दों की मर्यादा टूट गई।
Honey Singh

दिल्ली के एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में मंच से बोले गए कुछ शब्द कभी-कभी किसी कलाकार की पूरी छवि पर सवाल खड़े कर देते हैं। इस बार ऐसा ही कुछ मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह के साथ हुआ। हजारों फैंस के सामने दिया गया उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते मामला चर्चा में आ गया।

जिस कलाकार को युवा अपना आइडल मानते हैं, उसी के मुंह से निकली एक बात ने बहस छेड़ दी। सवाल उठने लगे कि क्या मंच पर बोलते समय भाषा की मर्यादा भूल जाना ठीक है? जब मामला बढ़ा और ट्रोलिंग शुरू हुई, तो हनी सिंह को खुद सामने आकर माफी मांगनी पड़ी। यह मामला सिर्फ एक बयान का नहीं, बल्कि कलाकारों की जिम्मेदारी का भी बन गया।

दिल्ली कॉन्सर्ट में क्या हुआ था?

यह पूरा विवाद दिल्ली में हुए ननकू और करुणा के कॉन्सर्ट से शुरू हुआ। यहां हनी सिंह गेस्ट परफॉर्मर बनकर पहुंचे थे। मंच पर बातचीत के दौरान उन्होंने दिल्ली की ठंड और कार में सेक्स को लेकर एक आपत्तिजनक बात कह दी। उनका यह बयान कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर फैल गया। वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा को लोगों ने अश्लील और गैर-जिम्मेदार बताया। खास बात यह रही कि वहां बड़ी संख्या में युवा और कम उम्र के दर्शक भी मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग?

जैसे ही वीडियो सामने आया X, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हनी सिंह को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। कई लोगों ने कहा कि पब्लिक मंच पर इस तरह की बात करना गलत है। कुछ यूजर्स ने उनके पुराने गानों और पहले से बनी उनकी छवि को लेकर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि एक बड़े कलाकार को बोलते समय ज्यादा सोच-समझकर बात करनी चाहिए।

हनी सिंह ने क्यों मांगी माफी?

जब विवाद बढ़ गया, तो हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और एक पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी कुछ डॉक्टरों, खासकर गायनोकॉलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट से बातचीत हुई थी। डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि आजकल कई युवा असुरक्षित यौन संबंधों की वजह से एसटीडी जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। हनी सिंह के अनुसार, वह जेन-Z को सुरक्षित यौन संबंध का संदेश देना चाहते थे, लेकिन इस दौरान उनसे गलत शब्द निकल गए।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews