इस हॉरर फिल्म को अकेले थिएटर में देखने पर रखा था डायरेक्टर ने ₹5 लाख का इनाम, जानिए फिल्म का नाम

हॉरर फिल्मों को हमेशा से ही लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। दरअसल, इनमें भरपूर सस्पेंस होता है और इन्हें देखने में बेहद मजा भी आता है। लेकिन शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में एक ऐसी भी फिल्म आई थी, जिसके बारे में दावा किया गया था कि अगर कोई इस फिल्म को अकेले थिएटर में देखेगा, तो उसे ₹5 लाख का इनाम दिया जाएगा।
इस हॉरर फिल्म को अकेले थिएटर में देखने पर रखा था डायरेक्टर ने ₹5 लाख का इनाम, जानिए फिल्म का नाम

फिल्मों के अलग-अलग जॉनर को लोग पसंद करते हैं। दरअसल, कुछ लोग एक्शन-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो कुछ रोमांटिक और कुछ हॉरर फिल्में देखना पसंद करते हैं। हालांकि, जब भी हॉरर फिल्मों की बात आती है, तो लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है क्योंकि ये फिल्में थ्रिलर और सस्पेंस से भरी होती हैं। हालांकि, लोग ज्यादातर हॉलीवुड की हॉरर फिल्में देखना पसंद करते हैं, क्योंकि वे ज्यादा डरावनी और सस्पेंस से भरपूर होती हैं, लेकिन बॉलीवुड ने भी ऐसी कई हॉरर फिल्में दी हैं, जो बेहद डरावनी रही हैं।

दरअसल, एक ऐसी फिल्म भी बनी थी, जिसके बारे में डायरेक्टर ने बड़ा दावा किया था। दावा था कि इस हॉरर फिल्म को अगर कोई थिएटर में अकेले देखेगा, तो उसे ₹5 लाख का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए डॉक्टर्स की एक टीम भी तैनात की गई थी, जो थिएटर में मौजूद शख्स पर नजर रखेगी।

जानिए कौन सी है वह फिल्म

2010 में फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा की फिल्म फूंक 2 आई थी। इस फिल्म को लेकर रामगोपाल वर्मा ने दावा किया था कि अगर कोई इस फिल्म को थिएटर में अकेले देखेगा, तो उसे उनकी ओर से ₹5 लाख का इनाम दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई थीं। जानकारी के मुताबिक, अगर कोई शख्स इन शर्तों को स्वीकार करता, तो उस पर ECG के जरिए नजर रखी जाती। यानी, एक मेडिकल स्टाफ की टीम बनाकर पूरे मामले पर नजर रखने की व्यवस्था की गई थी।

बॉक्स ऑफिस पर कैसा था प्रदर्शन?

गौरतलब है कि रामगोपाल वर्मा की फिल्म फूंक 2 बॉक्स ऑफिस पर एकदम फ्लॉप साबित हुई थी। दरअसल, इस चुनौती को किसी ने भी स्वीकार नहीं किया और अकेले देखने तो दूर, इस फिल्म को देखने भी बहुत कम लोग गए। इसके चलते फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई और रामगोपाल वर्मा का दावा भी गलत साबित हो गया। हालांकि, अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। फूंक 2 Disney+ Hotstar पर उपलब्ध है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews