Horror Film Festival: शुरू हुआ खौफ और डर का मेला, यहां दिखाई जाएगी दुनिया भर की डरावनी फिल्में

Horror Film Festival

Horror Film Festival Mumbai: बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री अपने दर्शकों के लिए हर जॉनर की फिल्मों का निर्माण करती है। कुछ लोगों को रोमांटिक ड्रामा पसंद आता है, कुछ एक्शन देखना चाहते हैं और कुछ दर्शक ऐसे होते हैं जिन्हें हॉरर मूवी पसंद आती है। डरावनी फिल्में देखने वाले लोगों का एक अलग ही वर्ग है जो इसे खूब पसंद करते हैं और बहुत सी ऐसी हॉरर फिल्में हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी मिली है।

यहां होगा Horror Film Festival का आयोजन

हॉरर फिल्मों की इसी सफलता को देखते हुए मुंबई में पहली बार हॉरर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन रखा गया है। वेंच नामक फिल्म फेस्टिवल में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फिल्में दिखाई जाने वाली है। मुंबई की हरकत स्टूडियो और वेद फैक्ट्री में 10 मार्च से 20 मार्च तक इस फेस्टिवल का आयोजन रखा गया है। इस दौरान फिल्मों की स्क्रीनिंग 10 से 20 मार्च तक वर्चुअल और 17 से 20 मार्च तक फिजिकल रखी गई है।

दिखाई जाएंगी ये हॉरर फिल्में

इस फेस्टिवल में सबसे पहले स्पेनिश फिल्म ह्यूरेसा द बोन वुमन दिखाई जाने वाली है, जो मिशेल गरजा सेरवर ने बनाई है। वहीं फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली आखरी फिल्म द नाइट मेयर होने वाली है जिससे एलिस वैडिंग ने बनाया है।

Horror Film Festival

फेस्टिवल की हाइलाइट्स की बात करें तो यहां पर म्यूजिक परफॉर्मेंस के साथ पैनल डिस्कशन भी किया जाने वाला है और तुंबाड की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई है।

इस फंक्शन के दौरान तीन अलग-अलग श्रेणियों की फिल्में दिखाई जाने वाली है पहली श्रेणी में 40 मिनट से ज्यादा बड़ी फिल्में दूसरी में 10 से 40 मिनट की फिल्में, तीसरी श्रेणी में 10 मिनट से कम और शॉर्ट फिल्मों को शामिल किया गया है।

पहली श्रेणी की फिल्में

पहली श्रेणी में 40 मिनट और उससे ज्यादा की फिल्म को दिखाया जाने वाला है जिसमें स्पेनिश फिल्म ह्यूरेसा द बोन वुमन और नाइट मेयर को वर्चुअल स्क्रीनिंग उपलब्ध नहीं है। तीसरी फिल्म रप्चर है और चौथी हनीकॉम्ब है।

Horror Film Festival

दूसरी श्रेणी की फिल्में

10 से 40 मिनट की श्रेणी वाली फिल्मों में 12 फिल्में शामिल है जिनमें लोरा तबरेस की थे सॉफ्ट बॉय, बंगाली फिल्म आलो, इंग्लिश फिल्म थ्री वेज टू डाइन वेल, लालन्नास सॉन्ग को शामिल किया गया है। इसके अलावा द एस्ट्रोनॉट एंड हिज पैरेट और एब्नॉर्मल प्राइम टाइम जैसी फिल्में भी शामिल है।

तीसरी श्रेणी की फिल्में

10 मिनट की श्रेणी में 7 फिल्में शामिल की गई है जिसमें मलयालम फिल्म कालीराठी, इंग्लिश फिल्म निट वन स्टैब टू, वोल्फ व्हिसल, हेक्सेटिक फेज, सकर, फ्यूरिया, इट टेक्स अ विलेज को शामिल किया गया है।

हॉरर फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर की तमाम डरावनी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाने वाला है और जो दर्शक इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं वह यहां शामिल होकर खौफ और सिहरन के इस मेले को ज्वाइन कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews