दिल दहला देगी सच्ची घटनाओं पर बनी ये हॉरर फिल्में, खड़े हो जाएंगे रोंगटे

दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्मी दुनिया में हर सब्जेक्ट पर फिल्में बनाई गई है। आज हम आपको कुछ हॉरर स्टोरी के बारे में बताते हैं जो रियल लाइफ पर बनी है।
Horror movies

अगर गौरव तिवारी की जिंदगी पर आधारित हॉरर सीरीज भय आपने देख ली है, तो यह बात तो तय है कि आप इसतरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं। अगर इस तरह का कंटेंट आपको पसंद है तो एक नहीं बल्कि कई सारी सीरीज और फिल्में हैं जो आप देख सकते हैं।

आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में ऐसी सुविधा हो गए हैं, जिनके जरिए आप कभी भी कहीं भी बैठकर अपनी पसंदीदा चीजें देख सकते हैं। आज हम आपको सच्ची घटनाओं से प्रेरित कुछ ऐसी कहानियों के बारे में बताते हैं जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। सबसे खास बात यह है कि उनकी रेटिंग भी कमाल की है। चलिए जान लेते हैं कि कौन सी फिल्म और सीरीज आप कब और कहां देख सकते हैं।

डिलीवर अस फ्रॉम एविल

साल 2014 में रिलीज हुई ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। यह न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के जासूस राल्फ सरची की सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें अजीब घटनाएं आत्माएं भूतों की ताकत जैसी चीजें दिखाई गई है।

एमिटीविल हॉरर

2005 में रिलीज हुई है कहानी 1975 में अमेरिका में रहने वाले एक परिवार के साथ हुई अजीबोगरीब घटनाओं पर बनी है। फिल्म में कई तरह की घटनाएं दिखाई गई है जो किसी को भी हैरान कर सकती हैं। ऐसा कहते हैं कि वह घर अभी शापित है और वहां पर अभी भी कुछ ना कुछ होता रहता है। ये अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।

द स्केलेटन

साल 2005 में आई यह कहानी एक नर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। यह वूडू और काले जादू पर आधारित कहानी है। जिस हवेली में यह नर्स रहती है वहां अजीबोगरीब घटनाएं होती है। पूरी कहानी इसी पर आधारित है। आप इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

द हॉन्टिंग इन कनेक्टिंग

2009 में लिए कहानी एक परिवार के साथ हुई सच्ची घटना पर आधारित है। यह फैमिली एक हांटेड हाउस में शिफ्ट हुई थी जिसके बाद उनके साथ बहुत सारे भयानक घटनाएं हुई। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जिस घर में यह शिफ्ट हुए थे वह किसी समय सब ग्रह हुआ करता था। ये कहानी अमेज़न पर उपलब्ध है।

द पैक्ट

2012 की कहानी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। यह परिवार के साथ होने वाली घटनाओं पर आधारित है। इसमें बताया है कि कैसे एक महिला को अपने बचपन के घर में पैरानॉर्मल एक्टिविटीज का सामना करने को मिलता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews