
Hrithik Roshan Birthday Special: ऋतिक रोशन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के फैंस देश ही नहीं बल्कि दुनिया में हैं। बच्चे से लेकर बॉलीवुड सितारे तक ऋतिक रोशन के डांस को कॉपी करते हैं। अपनी पहली ही डेब्यू फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से सबके दिलों पर छाने वाले बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के फिल्मी करियर और निजी जिंदगी के बारे में तो हम काफी कुछ जानते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनकही बातें बताते हैं…

जब पिता ने पीटा…
दरअसल, ऋतिक रोशन ने अपने पिता राकेश रोशन से पिटने का एक किस्सा सुनाया था। जब वह कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे तभी कपिल शर्मा ने उनसे सवाल पूछा कि, ‘जब हम छोटे थे, कोई शरारत करते थे तो हमें हमारे माता-पिता से खूब मार पड़ती थी, क्या अमीरों के बच्चे भी शरारती होते हैं और उनकी भी पिटाई होती है’।
कपिल शर्मा ने किया ये सवाल
कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए ऋतिक रोशन ने शो पर अपनी शरारत का वो किस्सा बताया जिसकी वजह से उनके मम्मी-पापा ने उनकी खूब पिटाई की थी। ऋतिक रोशन ने कहा, ‘एक बार मेरी छत पर कुछ खाली बोतले पड़ी थीं, उस समय हम 13वें फ्लोर पर रहते थे। पता नहीं मेरे अन्दर क्या भूत आया और मैंने बोतले देखी फिर नीचे देखा। मैं उस वक्त ये सोचने लगा था कि ये बोतले कैसे गिरेंगी’।
बचपन में खाने को लेकर नखरें
ऋतिक रोशन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मेरे लिए उस वक्त ये जानना बेहद जरुरी था, तो मैं एक बोतल नीचे गिरा दी। ये करते हुए मुझे इतना मजा आया कि मैं एक बोतलों की ट्रे ही ग्रिल पर लेकर आ गया और मैंने बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। मैं बोतलें फेक रहा था, मुझे एहसास नहीं था कि किसी को लग सकती है। तभी वहां पर पापा आ गए। उसके बाद क्या हुआ ये मैं नहीं बता सकता। ऋतिक की बहन सुनैना ने भी इस बात का खुलासा किया कि ऋतिक बचपन में खाने को लेकर भी काफी नखरें करते थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी मार पड़ती थी।
जल्द इस फिल्म में आएंगे नजर
करोड़ों युवा दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आए दिन मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। शुरुआती दौर में उन्हें इस फिल्म से खास सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने बिना हार माने हुए अपने संघर्ष को जारी रखा और आखिरकार उनकी फिल्मों ने उन्हें बाॅलीवुड का सबसे फिट अभिनेता बना दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी फिल्म जादू का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। बता दें कि उनके किलर लुक्स की आज भी लड़कियां दीवानी है। वहीं, अभिनेता जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे जो कि साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

