21 साल बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Hrithik Roshan का गाना, जमकर बन रही रील्स

ऋतिक रोशन की 21 साल पुरानी फिल्म कृष का गाना दिल ना दिया सोशल मीडिया पर धूम मचाता दिखाई दे रहा है। एक लड़के के कॉन्फिडेंस ने इस गाने को पॉपुलर बना दिया है।
Hrithik Roshan

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कभी कोई गाना तो कभी कोई डायलॉग लोगों के बीच चर्चा में आ जाता है। कई बार वायरल हुई चीजें लोगों को रातों रात सुपरस्टार बना देती है। इन दिनों ऐसे ही एक 21 साल पुराना गाना जमकर वायरल हो रहा है।

पिछले दिनों आप सभी ने तुमने दिल पर चलाई छुरिया गाना बहुत सुना होगा। इसी तरह से अब ऋतिक रोशन का एक गाना सोशल मीडिया पर धूम मचाता दिखाई दे रहा है। वायरल बॉय धूम ने अपने मीम कृष का गाना सुनेगा से इसे फेमस बना दिया है।

सोशल मीडिया पर ऋतिक का गाना

इन दिनों सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन का 21 साल पुराना गाना दिल ना दिया जमकर ट्रेंड कर रहा है। इस वायरल ट्रेंड की वजह कचरा बीनने वाला एक लड़का है। पहले जान लेते हैं कि आखिरकार कैसे इतना पुराना गाना चर्चा में आ गया है

कौन है वायरल बॉय

सोशल मीडिया पर कृष का गाना सुनेगा वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर धड़ल्ले से शॉर्ट्स और रील बनाई जा रही है। छोटे से बड़े हर तरह के इनफ्लुएंसर अपनी वीडियो अपलोड कर रहे हैं।

इस वीडियो को शुरू करने के पीछे जो असली शख्स है उसका नाम बहुत कम सामने आ रहा है। आपको बता दें कि यह लड़का
झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर इसकी धूम नाम से प्रोफाइल बनी हुई है। इसका असली नाम पिंटू है।

क्या करता है पिंटू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिंटू अपना गुजारा कचरा बीन कर करता है। इसका एक वीडियो सामने आया है जब वह सामने वाले शख्स से यह कह रहा है कि कृष का गाना सुनेगा दिल ना दिया ले बेटा, लड़के की यह लाइन बहुत पॉपुलर हो गई है और इस पर जमकर रील बनाई जा रही है। एक छोटे से लड़के का इस तरह का कॉन्फिडेंस और दिल छूने वाली आवाज लोगों के दिल को भा गई है। इसी की वजह से कृष फिल्म का गाना लाइमलाइट में आ गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews