Hrithik Roshan : गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ ऋतिक रोशन हुए ट्रोल, जानें क्या है पूरा मामला…

Hrithik Roshan : गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ ऋतिक रोशन हुए ट्रोल, जानें क्या है पूरा मामला…

Hrithik Roshan : करोड़ों युवा दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आए दिन मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। शुरुआती दौर में उन्हें इस फिल्म से खास सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने बिना हार माने हुए अपने संघर्ष को जारी रखा और आखिरकार उनकी फिल्मों ने उन्हें बाॅलीवुड का सबसे फिट अभिनेता बना दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी फिल्म जादू का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। बता दें ऋतिक अपने निजी रिश्ते को लेकर भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस दिनों वो अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

इसी कड़ी में वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डिनर के दौरान स्पॉट किए गए, जिसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सबा के EX बॉयफ्रेंड इमाद शाह भी शामिल है केवल इतना ही नहीं ऋतिक रोशन ने इमाद शाह को जाते वक्त गले भी लगाया। मीडिया रिपोर्ट की जानकारी के अनुसार, तीनों ने कल रात एक साथ डिनर किया और साथ में टाइम बिताया। वहीं, जब पैपराजी ऋतिक और सबा आजाद को पोज देने के लिए कहते हैं तो बिना रुके कार में बैठकर चले गए।

फैंस ने किया ट्रोल

बता दें कि ऋतिक रोशन को डेट करने से पहले एक्ट्रेस सबा आजाद नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद के साथ रिलेशनशिप में थीं। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने ऋतिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने दोनों को रिश्ते को लेकर कमेंट किए तो किसी ने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews