नशे में धुत होकर डांस करते दिखे Hrithik Roshan, रिलीज हुआ विक्रम वेधा का गाना Alcoholia

नशे में धुत होकर डांस करते दिखे Hrithik Roshan, रिलीज हुआ विक्रम वेधा का गाना Alcoholia

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) के साथ जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। सस्पेंस थ्रिलर में ऋतिक रोशन गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म का गाना अलक्होलिया (Alcoholia) रिलीज हुआ है। ये शानदार म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचाता दिखाई दे रहा है।

गाने में ऋतिक रोशन नशे में धुत होकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं और उनका यह डांस दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इस शानदार गाने को विशाल शेखर ने गाया है और शानदार आवाज और म्यूजिक के साथ रितिक का डांस इस में चार चांद लगा रहा है। रितिक रोशन की यह फिल्म तमिल फिल्म का रीमेक है। फिल्म को पुष्कर गायत्री ने डायरेक्ट किया है।

Must Read- महाकाल में श्रद्धालुओं ने किया रिकॉर्ड तोड़ दान, 1 वर्ष में हुई इतने करोड़ की आय

विक्रम वेधा के गाने अलक्होलिया को मनोज मुंतशिर ने लिखा है और विशाल शेखर सहित अनन्या चक्रवर्ती ने इस गया है। गाने में ऋतिक के शानदार डांस को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गाने का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा आज मौसम बदल गया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को 3 साल पहले फिल्म वॉर में टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया था। इस फिल्म में ऋतिक और टाइगर का एक्शन दर्शकों को बहुत पसंद आया था। बड़े पर्दे पर अपने चहेते स्टार को देखने का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं इसीलिए विक्रम वेधा को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट देखी जा रही है। 30 सितंबर को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews