Ibrahim Ali Khan Bollywood Debut: जल्द बड़े पर्दे पर नजर आएंगे इब्राहिम, बहन सारा ने खोला राज

Ibrahim Ali Khan Bollywood Debut

Ibrahim Ali Khan Bollywood Debut: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर चुके हैं और उन्होंने एक ब्रांड के विज्ञापन से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। इसके बाद में लगातार चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन इसी बीच सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हाल ही में इब्राहिम के डेब्यू को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी बहन सारा अली खान ने एक ऐसी जानकारी दी है जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है।

Ibrahim Ali Khan Bollywood Debut पर सारा का खुलासा

इब्राहिम अली खान के डब्ल्यू की खबरें लंबे समय से सामने आ रही है लेकिन अब तक इस बारे में कोई भी कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है। सारा अली खान को अपने भाई के बॉलीवुड डेब्यू पर बात करते हुए देखा गया और उन्होंने मीडिया के सामने यह कबूल कर लिया है कि उनका भाई जल्द ही इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है।

एक्ट्रेस ने बताया कि एक्टर के तौर पर इब्राहिम ने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। इसी के साथ वह अपने भाई की जमकर तारीफ करती नजर आई और उनके बयान से यह साफ हो गया है कि जल्द ही बड़े पर्दे पर एक और स्टार किड अपना जलवा बिखेरते नजर आएगा।

चर्चा में हैं Sara Ali Khan

एक्ट्रेस सारा अली खान की बात करें तो इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली हैं। ये 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं और अपने अंदाज से लोगों का दिल भी उन्होंने जीता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews