अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट अनाउंस, सच्ची घटना पर बनाई गई है फिल्म

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा जल्द ही बड़े पर्दे पर देशभक्त की भूमिका में नजर आएंगे। उनकी फिल्म इक्कीस का टीजर और रिलीज डेट जारी कर दी गई है।
ikkis

इस साल क्रिसमस के बाद श्री राम राघवन को बड़े पर्दे पर एक शानदार फिल्म के साथ एंट्री लेते हुए देखा जाने वाला है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को लीड किरदार में देखा जाने वाला है। इसका नाम ‘इक्कीस’ है जो सच्ची घटना पर आधारित है। 1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में अरुण खेतारपाल ने लड़ाई लड़ी थी और यह उन्हीं की बायोपिक है।

जब से इस फिल्म के अनाउंसमेंट हुई थी तब से दर्शन किसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अगस्त्य के साथ अक्षय कुमार की भांजी को लीड कैरेक्टर में देखा जाने वाला है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। तारीख के साथ इसकी पहली झलक भी सामने आई है क्योंकि इसका टीजर जारी किया गया है।

जारी हुआ इक्कीस का टीजर (Ikkis)

फिल्म ‘इक्कीस’ का शानदार टीजर मेकर्स ने 24 मई की शाम को रिलीज कर दिया है। दिनेश विजान मैडॉक फिल्म के बैनर तले इसका निर्माण कर रहे हैं। निर्देशन श्री राम राघवन के हाथों दिया गया है। 1 मिनट का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें एक वीर की कहानी दिखाई गई है।

कब आएगी फिल्म

फिल्म ‘इक्कीस’ भारतीय सेना में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतारपाल की जिंदगी पर आधारित है। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपनी वीरता दिखाते हुए बलिदान दिया था। बलिदान के बाद उन्हें सर्वोच्च सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र से भी नवाजा गया था। अगस्त्य नंदा उन्हीं की भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।

फिल्म का एक वीडियो मैडॉक फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स लेकर आ रहे हैं इक्कीस। एक बहादुर बेटे और सैनिक की सच्ची कहानी। अरुण खेतारपाल, भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र नाटक।

ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म किसमें अगस्त्य नंदा के अलावा अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया लीड कैरेक्टर में नजर आने वाली हैं। उनके अलावा धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत की भी मुख्य भूमिका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews