Ileana D’Cruz Video: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई एक्ट्रेस, शेयर किया वीडियो

Ileana D'Cruz Video

Ileana D’Cruz Video Viral: एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज पिछले 1 महीने से लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले महीने एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था और इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में कुछ ना कुछ शेयर कर रही हैं। अब एक्ट्रेस को पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया।

Ileana D’Cruz Video हुआ वायरल

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पेट डॉग के साथ बिस्तर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने गाउन पहना हुआ है और चाय की चुस्कियां लेते हुए अपना फोटो शेयर किया है।

प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स का किया था जिक्र

कुछ हफ्ते पहले एक्ट्रेस को अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स की झलक शेयर करते हुए देखा गया था और उन्होंने अपनी बहन के बनाए गए केक की तस्वीर पोस्ट की थी। बता दें कि दिसंबर में एक्ट्रेस को एक आईवीएफ हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जाने लगी थी। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बारे में तो बता दिया है लेकिन अपने होने वाले बच्चे के पिता या फिर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर कोई भी बात सामने नहीं रखी है।

Ileana D'Cruz Video

काफी प्राइवेट हैं इलियाना

कुछ समय पहले ही खबर सामने आ रही थी कि इलियाना कटरीना कैफ की भाई और मॉडल सेबेस्टियन लॉरेट मिशेल के साथ प्यार में हैं। इन दोनों को विक्की और कटरीना के साथ मालदीव की छुट्टियों पर जाते हुए भी देखा गया था। हालांकि, इनके रिश्ते को लेकर कोई भी ऑफिशियल कन्फर्मेशन अब तक नहीं आया है। इसके पहले एक्ट्रेस कई सालों तक एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थी, जो एक फोटोग्राफर हैं। एक्ट्रेस को अपनी जिंदगी लाइमलाइट से दूर रखना पसंद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews