Hindi News

इतिहास के पन्नों से ली गई है इन फिल्मों की कहानी, कोई बनी ब्लॉकबस्टर तो किसी को नहीं मिले दर्शक

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्म मेकर्स हर थोड़े दिनों में किसी न किसी फिल्म का निर्माण करते हैं और उसे रिलीज करते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसी कहानियों के बारे में बताते हैं जिन्हें इतिहास के पन्नों से लिया गया है।
इतिहास के पन्नों से ली गई है इन फिल्मों की कहानी, कोई बनी ब्लॉकबस्टर तो किसी को नहीं मिले दर्शक

बॉलीवुड इंडस्ट्री दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्माण करती है। इनमें रोमांटिक प्रेम कहानियों से लेकर, मारधाड़, सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी, हॉरर सभी तरह के कंटेंट होते हैं। इन्हें देखने वाली ऑडियंस भी अलग-अलग है, जो इन फिल्मों को जबर्दस्त रिस्पॉन्स देती है। हर आने वाली फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। जिनमें से कुछ की कहानी पसंद की जाती है और कुछ फिल्में नहीं चल पाती है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री का इतिहास से भी गहरा कनेक्शन रहा है। समय-समय पर कई ऐसी कहानियों का निर्माण किया गया है, जो इतिहास से जुड़ी हुई है। अक्सर इतिहास के पन्नों में दब चुकी बातों से दर्शकों को रूबरू करवाने के लिए इन फिल्मों को बनाया जाता है। चलिए आज आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं।

इतिहास पर बनी फिल्में (Indian History)

छावा

हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ रिलीज हुई है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है। ऑल इंडिया इसने 326 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

पृथ्वीराज

2022 में अक्षय कुमार को सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में बड़े पर्दे पर देखा गया था। चंद्र प्रकाश के निर्देशन में बनी इस कहानी को दर्शकों ने पसंद तो किया लेकिन यह उतना कमाल नहीं दिखा पाए और फ्लॉप हो गई।

मणिकर्णिका

2019 में बॉलीवुड की विवाह का एक्ट्रेस कंगना रनौत को ‘मणिकर्णिका’ के किरदार में देखा गया था। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित यह कहानी काफी शानदार है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज परफॉर्मेंस किया था।

तन्हाजी

अजय देवगन की फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। इसे मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर बनाया गया है। 2020 में इस फिल्म में अजय के साथ काजोल को भी देखा गया था। ओम राउत के निर्देशन में बनी है फिल्म दर्शकों को अच्छी लगी थी।

पानीपत

2019 में पानीपत की लड़ाई पर आधारित एक फिल्म आई थी। जिसमें कृति सेनन, अर्जुन कपूर और संजय दत्त जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई लेकिन इसकी कहानी में युद्ध की झलकियां को दिखाया गया है।

पद्मावत

साल 2018 में आई फिल्म ‘पद्मावत’ में देशभर में डंका बजा दिया था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर काफी विरोध भी हुआ था। लेकिन जब यह सिनेमाघर में रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया। यह उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है।

मोहनजोदाड़ो

साल 2016 में रितिक रोशन को इस फिल्म में देखा गया था। एक्शन और एडवेंचर से भरी यह फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित थी। इसमें बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews