Inspector Avinash 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा

इंस्पेक्टर अविनाश 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणदीप हुड्डा एक बार फिर अपने एक्शन से फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं।
Inspector Avinash 2

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक बार फिर अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। बड़े पर्दे पर उन्होंने अपने एक्शन के साथ फैंस का खूब दिल जीता है। वह नीरज पाठक की क्राइम थ्रिलर इंस्पैक्टर अविनाश के दूसरे सीज़न के साथ वापसी करने को तैयार हैं।

संदीप हुड्डा को इस रोमांचक क्राईम थ्रिलर में जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा गया था। उन्हें एक निडर पुलिस अधिकारी के किरदार में दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सुपर पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा की सच्ची घटना और जीवन से प्रेरित होकर यह सीरीज बनाई जा रही है। इसमें 1990 के दशक में हुए अपराध पर्दे पर दिखाए जाएंगे।

कब रिलीज होगी इंस्पेक्टर अविनाश 2

सीरीज का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और यह भी बताया गया है कि इसे दर्शकों के लिए कब पेश किया जाएगा। इंस्पेक्टर अविनाश 2, 15 मई से दर्शकों के लिए जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

क्या है कहानी

इस सीरीज में आपको 90 के दशक के उत्तर प्रदेश की कहानी देखने को मिलेगी। ये एक ऐसा  समय था जब राज्य में अपराध, माफिया राज और हथियारों की तस्करी चरम पर थी। कहानी एक तेज तर्रार इंस्पेक्टर के इर्दगिर्द घूमती है। जिसे एक स्पेशल टास्क फोर्स की कमान सौंपी जाती है ताकि गुंडागर्दी खत्म की जा सके। फिल्म में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इस बार की सीरीज में अविनाश केवल अपराधियों से नहीं लड़ रहा बल्कि उसे घर के दबाव और आंतरिक संघर्ष से जूझता दिखाया जाएगा। एक ऐसी व्यवस्था से लड़ाई भी दिखाई जाएगी जो चारों ओर टूटती हुई दिखाई दे रही है।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

नजर आएंगे ये कलाकार

इस सीरीज में उर्वशी रौतेला, अभिमन्यु सिंह, अमित सियाल, रजनीश दुग्गल, फ्रेडी दारूवाला, शालिनी भनोट जैसे कलाकार दिखाई देंगे। रणदीप की भूमिका मुख्य रहेगी। दर्शक उन्हें एक बार फिर इस किरदार में देखने को एक्साइटेड हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews