प्री-वेडिंग रस्म में लाल साड़ी में सजी दिखीं इरा खान, मंगेतर पर लुटाया प्यार

Ira Khan

Ira Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और इन दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। पिछले साल नवंबर में इन दोनों ने सगाई की थी और 2024 में उनकी शादी होने वाली है।

अब जैसे-जैसे त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है वैसे-वैसे इन दोनों की शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। कुछ दिनों पहले उनकी केवलन सेरेमनी रखी गई थी और अब इसके बाद इरा ने फिर से इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह महाराष्ट्रीयन दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं।

लाल साड़ी में नजर आईं इरा

इरा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह लाल रंग की साड़ी में सजी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने मोतियों और फूलों से बनी हुई ज्वेलरी भी पहनी है और उनके चेहरे पर दुल्हन बनने की खुशी साफ तौर पर नजर आ रही है।

Ira Khan

नूपुर को किया किस

इरा ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें से एक तस्वीर में वह अपने मंगेतर नूपुर को किस करती हुई नजर आ रही हैं और येलो रंग के कुर्ते में डैशिंग नजर आ रहे नूपुर मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में परिवार की महिलाओं को एक्ट्रेस को हाथों में चूड़ियां पहनते और गहने पहनते हुए देखा जा सकता है।

चूड़ी की रस्म

इरा ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें से कुछ तस्वीरों में घर की महिलाएं उन्हें चूड़ियां पहनाती नजर आ रही हैं। फोटो में कोई उन्हें चूड़ी पहना रहा है तो कोई उनकी मांग में टीका सजा रहा है और इस दौरान नूपुर पीछे खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं।

जल्द करेंगे शादी

इरा खान और नूपुर शिखरे का बॉलीवुड से तो कोई कनेक्शन नहीं है लेकिन यह दोनों हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी यह काफी एक्टिव है और अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए दिखाई देते हैं। यह कपल लंबे समय से शादी की चर्चाओं को लेकर सुर्खियों में है और अब फाइनली 2024 की शुरुआत में हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थामने जा रहा है। बता दें कि यह उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं उसके बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews