Video : तो क्या आ रही है ‘जब वी मेट 2’, करिश्मा कपूर होंगी लीड हीरोइन!

Video : तो क्या आ रही है ‘जब वी मेट 2’, करिश्मा कपूर होंगी लीड हीरोइन!

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। क्या करीना स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ का सिक्वल आने वाला है। और उसमें करीना की जगह उनकी बड़ी बहन करिश्मा होंगी ? हाल ही में करिश्मा कपूर (karishma kapoor) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर तो कुछ यही संकेत मिल रहे हैं।

Shilpa Shetty ने सिर मुंडवाया, देखिये एक्ट्रेस का नया लुक

दरअसल करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो ड्रेसिंग टेबल के सामने बैठी हुई हैं और मिरर पर देखते हुए फोन पर बात कर रही हैं। इसमें वो करीना कपूर की फिल्म Jab we met के ट्रेन वाले गेट अप में हैं और फोन पर भी उन्हीं से बात कर दिखाई दे रही हैं। वो बेबो से ये कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि ‘बेबो लिसन ना..तुम्हें बिलीव नहीं होगा मैं जब वी मेट पूफ करने जा रही हूं। सम एड ऑफ डंज़ो..इवन आई डोंट हर्ड ऑफ इट। आजकल तो 90’s का इतना थ्रोबैक हो गया है कि मुझे प्रेजेंट का नोस्टेलजिया हो गया है।” इसके बाद करिश्मा पीछे मुड़कर देखती हैं और कैमरे की तरफ देखकर गुस्से में कहती हैं कि क्या आप इसे रिकॉर्ड कर रहे हैं। यहां कैमरा बंद हो जाता है।

करिश्मा कपूर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैन्स इसे काफी लाइक कर रहे हैं। एक फैन ने इसपर लिखा कि आपकी आवाज़ को हम फिल्मों में बहुत मिस करते हैं। तो वहीं दूसरा लिखता है कि आप हमेशा से हमारी फेवरेट एक्ट्रेस रही हैं। किसी ने पूछा है कि क्या जब वी मेट 2 आने वाली है। दरअसल करिश्मा कपूर इस वीडियो में डंज़ो के बारे में बात कर रही हैं जो एक ऑनलाइन ग्रॉसरी ऐप है। इस वीडियो में वो काफी गॉर्जियस दिख रही हैं और लंबे समय बाद देखकर फैन्स उन्हें काफी चियर कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews