मुसीबत में फंसे ‘जाट’ एक्टर्स सनी देओल और रणदीप हुड्डा, इस वजह से दर्ज हुई FIR

सनी देओल और रणदीप हुड्डा इस समय जाट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस की एक्साइटमेंट के बीच फिल्म विवादों में फंसती दिखाई दे रही है। दरअसल, मेकर्स और एक्टर्स पर FIR दर्ज की गई है।
Jaat

बॉलीवुड के दमदार कलाकार सनी देओल को इस समय अपनी फिल्म ‘जाट’ की वजह से सुर्खियों में बने हुए देखा जा रहा है। यह फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में लगी हुई है और दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है। फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा को भी देखा जा रहा है। दरअसल, यह दोनों एक दूसरे के अपोजिट हैं और उनकी भिड़ंत देखकर दर्शकों को जमकर एंटरटेनमेंट मिल रहा है।

अपने फिल्म के शानदार रिस्पांस के बीच अब यह दोनों कलाकार मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल, फिल्म के दोनों एक्टर्स के साथ अन्य सितारों और मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चलिए आपको बता देते हैं कि आखिरकार यह फिल्म विवादों में क्यों फंस गई है।

विवादों में फंसी जाट (Jaat)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जालंधर में रणदीप, सनी देओल और विनीत कुमार के साथ फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी और प्रोड्यूसर नवीन मलिनेनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। यह मामला लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण दर्ज किया गया है। धारा 299 बीएनएस के तहत दर्ज की गई FIR में ये आरोप लगाया गया है कि रणदीप ने ईसाई धर्म में इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र चीजों का अपमान किया है। यही कारण है कि ईसाई समाज इसका विरोध कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है।

कैसा है फिल्म का हाल

फिल्म ‘जाट’ की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसे 10 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। आठ दिनों में इसने 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में कमाल के डायलॉग और एक्शन सीन डाले गए हैं जो दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। इसमें जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकार दिखाई दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews