
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2009 में फिल्म ‘अलादीन’ से डेब्यू करने वाली जैकलीन आज हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। उनका जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन में हुआ था।
‘रक्षा बंधन’ के स्पेशल स्क्रीनिंग बॉलीवुड सितारों के साथ

साल 2006 में जैकलीन मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी हैं। उनके पिता श्रीलंका में म्यूजीशियन हैं जबकि मां मलेशियाई मूल की हैं। चार भाई- बहनों में जैकलीन सबसे छोटी हैं और उनका रुझान शुरू से एक्टिंग की ओर था। उन्होने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मॉस कम्यूनिकेशन में ग्रेज्युएशन किया है। पढ़ाई पूरी होने के बाद वे श्रीलंका में टीवी रिपोर्टर के रूप में भी काम कर चुकी हैं, लेकिन फिर उन्होने मॉडलिंग शुरू कर दी और आखिरकार उनकी किस्मत उन्हें फिल्मों में ले आई।

जैकलीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। उनका पहला ब्वॉयफ्रेंड एक प्रिंस था। वो बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा के साथ रिलेशनशिप में थी। इसके अलावा वो साजिद खान को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि ये रिश्ता 2013 में टूट गया। इतना ही नहीं, उनका नाम 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ भी जुड़ा।

सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडिस को उनके करियर में काफी सपोर्ट किया। ये भी कहा जाता है कि उनका बांद्रा स्थित फ्लैट भी फिल्म किक की सक्सेस के बाद सलमान खान ने गिफ्ट में दिया था। जैकलीन हाउसफुल, मर्डर 2, हाउसफुल 2, रेस 2, किक, हाउसफुल 3, रेस 3, बच्चन पांडे जैसी सक्सेसफुल फिल्मों में काम कर चुकी है।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

