मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez से आज फिर होगी पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने भेजा समन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez से आज फिर होगी पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने भेजा समन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 200 करोड़ रुपए के मनी लांड्रिंग केस में फंसी जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मुसीबतें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। 14 सितंबर को ही एक्ट्रेस से ईओडब्ल्यू ने लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद अब एक बार फिर पुलिस ने जैकलीन को समन भेजते हुए पेश होने को कहा है। जैकलिन के अलावा नोरा फतेही से भी ईओडब्ल्यू पूछताछ कर चुकी है।

14 सितंबर को जैकलीन से लगभग 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी। इस दौरान उनसे लगभग 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। जिसमें उन्हें मिले गिफ्ट से लेकर सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके रिश्ते से जुड़े सवाल शामिल थे। पूछताछ के दौरान जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर की करीबी पिंकी ईरानी को आमने-सामने बैठा कर बातचीत की गई थी। जहां यह दोनों एक दूसरे से बहसबाजी करते दिखाई दिए थे। खबरों के मुताबिक इस बार फैशन डिजाइनर लीपाक्षी के साथ एक्ट्रेस से पूछताछ होगी।

Must Read- आज दी जाएगी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अंतिम विदाई, राजकीय तैयारियां हुई पूरी

लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस के साथ-साथ नोरा फतेही का नाम भी खूब चर्चा में आ रहा है। ईडी और आर्थिक अपराध शाखा बीते दिनों उनसे 6 से 8 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। एक्ट्रेस ने पुलिस को जानकारी दी थी कि सुकेश चंद्रशेखर की क्रिमिनल एक्टिविटी से उनका कोई भी लेना देना नहीं है।

सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई 200 करोड़ की ठगी में जैकलीन को कई बार ईडी की पूछताछ का सामना भी करना पड़ा है। पहले यह जानकारी भी सामने आई थी कि ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाया है। अपनी पूछताछ में एक्ट्रेस ने सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने की बात कबूल की है। उन्होंने क्रिमिनल एक्टिविटीज में शामिल होने की किसी भी बात से इनकार किया है। सुकेश चंद्रशेखर इस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews