मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी Jacqueline Fernandez की मुसीबत, कोर्ट ने भेजा समन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी Jacqueline Fernandez की मुसीबत, कोर्ट ने भेजा समन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ रही हैं। इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में 26 सितंबर तक पेश होने का आदेश जारी किया है। सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ से ज्यादा का जो मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। उसमें जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी सामने आया था। ईडी ने हाल ही में दायर की गई चार्जशीट में एक्ट्रेस को आरोपी बताया है।

ईडी द्वारा दायर की गई चार्जशीट के बाद कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को समन भेजते हुए 26 तारीख को पेशी रखी है। चार्जशीट में ईडी ने दावा किया है कि जैकलीन पहले से ही जानती थी कि सुकेश चंद्रशेखर एक ठग है। उन्हें पता था कि यह शख्स जबरन वसूली करता है। ईडी रिपोर्ट में जैकलीन को आरोपी बनाए जाने के बाद उनकी गिरफ्तारी तो नहीं हुई है, लेकिन कोर्ट इस मामले में जल्द ही कोई फैसला सुना सकती है।

Must Read- Babar Azam के सिर चढ़ा भारत से मिली हार का डर, सामने आया वीडियो

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर द्वारा किए गए 200 करोड़ रुपए से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उस समय जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया था जब यह पता चला था कि सुकेश ने उन्हें कई तरह के महंगे गिफ्ट दिए है। जानकारी लगते ही ईडी ने एक्ट्रेस की 7 करोड रुपए की संपत्ति को भी जप्त कर लिया था। जांच में यह बात सामने आई थी कि सुकेश अपनी सहयोगी पिंकी के जरिए जैकलीन तक महंगे गिफ्ट पहुंचाता था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews