मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी Jacqueline Fernandez का करियर दांव पर! नहीं मिल रहा काम

Jacqueline Fernandez

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के साथ मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है ईडी (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जैकलीन को आरोपी बनाया है। इन सभी बातों का असर अब एक्ट्रेस के करियर पर दिखने लगा है। खबर आ रही है कि विवादों में घिरी जैकलीन को अब निर्माता अपनी फिल्मों में नहीं लेना चाहते हैं।

जैकलीन (Jacqueline) के साथ पहले कुछ फिल्मों में काम कर चुके एक निर्माता ने अपना नाम सामने ना लाने की शर्त पर यह जानकारी दी है कि एक्ट्रेस को ईडी का समन मिलने के बाद अब हर कोई उनके साथ काम करने से कतरा रहा है। निर्माता ने बताया कि एक्ट्रेस को बच्चन पांडे और विक्रांत रोना जैसी फिल्मों में देखा तो गया है लेकिन यह उनके पुराने प्रोजेक्ट हैं। अब चल रहे हालातों को देखते हुए कोई भी उनके साथ फिल्म साइन नहीं कर रहा है।

Must Read- Indore: सावधान! हिंदू महिलाओं से अश्लील हरकत कर रहे फेरीवाले, सामने आए 2 मामले

बता दें की ED ने जैकलीन फर्नांडिज पर 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दायर करते हुए उन्हें आरोपी बनाया है। इन आरोपों के बाद एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। इस मामले में एक्ट्रेस के वकील प्रशांत पाटिल का कहना है कि उन्हें अब तक ईडी या कोर्ट की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है ना ही शिकायत की कोई कॉपी दी गई है। खबर यह भी आई थी कि जैकलीन ईडी की ओर से दायर किए गए आरोप पत्र की कॉपी लेने के लिए पटियाला हाई कोर्ट का रुख करने वाली हैं।

कुछ समय पहले जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह भी कहा जा रहा था कि दोनों का अफेयर चल रहा है। हालांकि, बाद में इन बातों को अफवाह करार दिया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews