ताबड़तोड़ एक्शन देख फटी रह जाएंगी आपकी भी आंखे! साउथ के इस सुपरस्टार ने मचाया था इस फिल्म से खूब धमाल, जानिए नाम

आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। फिल्म में साउथ के सुपरस्टार नजर आते हैं। फिल्म इतनी शानदार है कि आईएमडीबी पर इसे 7.1 की रेटिंग दी गई है। चलिए जानते हैं उसका नाम।
ताबड़तोड़ एक्शन देख फटी रह जाएंगी आपकी भी आंखे! साउथ के इस सुपरस्टार ने मचाया था इस फिल्म से खूब धमाल, जानिए नाम

आज के समय में एंटरटेनमेंट की दुनिया में ओटीटी का बोलबाला है। हम ज्यादातर फिल्में या वेब सीरीज ओटीटी पर देखते हैं क्योंकि इन्हें बिना रुकावट के देख पाते हैं। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी कहानियां और वेब सीरीज होती हैं जो हमारे मन को आनंदित कर देती हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस थ्रिलर से लेकर रोमांटिक ड्रामा तक वेब सीरीज और फिल्में मौजूद रहती हैं। अगर आप भी ओटीटी पर ऐसी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म बता रहे हैं जो आपके दिमाग को घुमा देगी।

दरअसल, आज हम आपको आईएमडीबी पर 7.1 रेटिंग वाली शानदार मूवी के बारे में बता रहे हैं। इसमें हीरो से पहले विलेन की एंट्री हो जाती है और इस फिल्म में ताबड़तोड़ प्रोडक्शन दिखाया गया है। इस फिल्म को देखने के बाद आप अब तक की देखी हुई सभी एक्शन फिल्में भूल जाएंगे।

जानिए क्या है इस फिल्म का नाम?

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उसमें सुपरस्टार रजनीकांत हैं। इस फिल्म का नाम जेलर है। यह एक तमिल भाषा में बनी एक्शन थ्रिलर मूवी है जो साल 2023 में रिलीज़ हुई थी। रजनीकांत की एक्टिंग अगर आपको पसंद आती है तो यह फिल्म आपको ज़रूर देखनी चाहिए। बता दें कि रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में रम्या कृष्णन, मोहनलाल, विनायकन, शिवराज कुमार और वसंत रवि जैसे स्टार शामिल हैं। यह पूरी फिल्म एक जेलर के इर्द-गिर्द घूमती है।

क्या है इस फिल्म की कहानी? और कहां देख सकते हैं?

फिल्म की कहानी पर नज़र डालें तो इसमें एक रिटायर्ड जेलर मुथुवेल पांडियन की कहानी बताई गई है, जो अपने परिवार के साथ अच्छा जीवन बिता रहा है। लेकिन वह अपने बीते कल में एक सख्त और ईमानदार जेलर रहा है, जिसे उसके सिद्धांतों और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाना जाता है। जब मुथुवेल का परिवार एक खतरनाक अपराधी ग्रुप के निशाने पर आ जाता है, तो इन दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। हालांकि फिल्म की कहानी मुथुवेल के साधारण जीवन से शुरू होती है, लेकिन जब उसके परिवार पर यह मुसीबत आती है तो वह किस तरह से उसे निपटाता है, यही फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में रजनीकांत की एक्टिंग ने चार चांद लगा दिए हैं। अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो आप इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में देख सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews