दर्शकों को थलापति विजय की फिल्म जन नायकन का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की रिलीज के बाद एक्टर के एक्टिंग छोड़ राजनीति की दुनिया में पूरी तरह से सक्रिय होने की बात कही जा रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
जब ट्रेलर वीडियो सामने आया तब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तुलना नंदमुरी बालकृष्ण की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म भगवंत केसरी से की। हालांकि, इस पर मेकर्स ने किसी भी तरह का रिएक्ट नहीं किया। इसी बीच फिल्म के कलाकारों की फीस को लेकर जानकारी सामने आ रही है। चलिए जान लेते हैं की कास्ट की फीस कितनी है और फिल्म का बजट क्या है।
कितना है जन नायकन का बजट
मूवी तमिल की X पर की गई पोस्ट के मुताबिक इस फिल्म का बजट 380 करोड़ रुपए है। यह तमिल सिनेमा की सबसे बड़े बजट की फिल्मों में से एक है। बताया जा रहा है कि इसे डायरेक्ट करने के लिए एच विनोद को 25 करोड़ और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर को 13 करोड़ रुपए फीस दी गई है।
#JanaNayagan – Total Budget: ₹380 Crores
– #ThalapathyVijay’s salary: ₹220 Crores
– Director H. Vinoth’s salary: ₹25 Crores
– Music Director #Anirudh’s salary: ₹13 Crores
– #PoojaHegde’s salary: ₹3 Crores
– #BobbyDeol’s salary: ₹3 Crores
– #MamithaBaiju’s salary: ₹60… pic.twitter.com/3dllI9nyMk— Movie Tamil (@_MovieTamil) January 4, 2026
कितनी है थलापति विजय की फीस
फिल्म जन नायकन में थलापति विजय मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने रोल के लिए उन्हें 220 करोड़ रुपए फीस दी गई है। अपनी पिछली फिल्म GOAT के लिए उन्होंने 200 करोड़ रुपए लिए थे। वहीं वारिसु के लिए उनकी फीस 110 से 125 करोड़ रुपए थी। उसी साल लियो आई थी, जिसके लिए एक्टर की फीस 120 करोड़ रुपए बताई जाती है। पूजा हेगड़े को 3 करोड़, बॉबी देओल को 3 करोड़ दिए गए हैं।
सेट और शूटिंग का खर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग में 48 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वहीं सेट को बनाने में मेकर्स ने 15 करोड़ और CJI पर 5 करोड़ रुपए खर्च किया है।





