शादी से पहले Janhvi Kapoor की बेबी प्लानिंग, बनना चाहती हैं 3 बच्चों की मां

जाह्नवी कपूर इस समय अपनी फिल्म की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच उन्हें अपनी फैमिली फ्यूचर प्लानिंग पर बात करते हुए देखा गया।
Janhvi Kapoor

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म परम सुंदरी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दूसरी तरफ वरुण धवन के साथ उनके आने वाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी काफी चर्चा बटोर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने फ्यूचर प्लानिंग के बारे में जिक्र कर सभी को हैरत में डाल दिया है।

दरअसल, जाह्नवी और सिद्धार्थ अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 पर पहुंचे थे। यहां पर एक्ट्रेस को अपनी फ्यूचर फैमिली पर बातें करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह एक नहीं बल्कि तीन बच्चों की मां बनना चाहते हैं।

जाह्नवी की बेबी प्लानिंग

जाह्नवी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी हैं। स्टार किड होने के अलावा उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। फिल्मों के अलावा पर्सनल जिंदगी को लेकर वह काफी सुर्खियों में रहती हैं। कपिल के कॉमेडी शो के दौरान जब उनसे फ्यूचर में बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने तुरंत ही इसका जवाब दे दिया।

जाह्नवी ने कहा कि “मैं तीन बच्चों की मां बनना चाहती हूं।” उन्होंने इसका कारण भी बताया और कहा कि “अगर झगड़ा होता है तो दो के बीच होता है। ऐसे में अगर कोई तीसरा होगा तो मामला शांत हो जाता है। यह एक तरह का सपोर्ट होता है जो जरूरी है। मैंने बहुत सोच समझ कर यह प्लानिंग की है।” एक्ट्रेस का इस तरह का बयान सामने आने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि वह जल्द ही शादी कर सकती हैं। हालांकि, इस बात का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

किसे डेट कर रही हैं Janhvi Kapoor 

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की जब भी बात होती है उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम जरूर सामने आता है। यह दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन्होंने खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार भी कर दिया है। पब्लिक अपीरियंस और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह क्लियर हो गया है कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में लोग यही अंदाजा लगाते हैं कि भविष्य में वह शिखर के साथ ही शादी करेंगी।हालांकि, आधिकारिक घोषणा के बिना कुछ भी कहना मुश्किल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews