Bigg Boss 16 का हिस्सा होंगी जन्नत जुबैर! इस एक्ट्रेस को भी किया गया अप्रोच

Bigg Boss 16 का हिस्सा होंगी जन्नत जुबैर! इस एक्ट्रेस को भी किया गया अप्रोच

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा शुरू होने से पहले ही चर्चा का विषय बन जाता है। इस शो की थीम और यहां आने वाले पार्टिसिपेंट्स को लेकर तरह-तरह की जानकारी सामने आती है। एक बार फिर बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में शामिल होने वाले कुछ कंटेस्टेंट की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और टीना दत्ता (Tina Dutta) का नाम शो के लिए कंफर्म हो गया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आज का दावा किया गया है कि मेकर्स ने जन्नत जुबेर और टीना दत्ता को शो के लिए कंफर्म कर लिया है और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैजल शेख से बातचीत की जा रही है। फैजल फिलहाल झलक दिखला जा का हिस्सा है और अगर मेकर्स की बात पर वह हामी भरते हैं तो वह बिग बॉस में भी दिखाई देंगे।

Must Read- Sara Ali Khan और Shubhman Gill का रिश्ता हुआ कन्फर्म! दोस्त ने किया खुलासा

हालांकि, जन्नत जुबेर और टीना दत्ता के नाम को लेकर फिलहाल कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। इसके पहले बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां का नाम भी शो में शामिल होने के लिए सामने आया था। बताया जा रहा था कि मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। सलमान खान इस शो को हमेशा होस्ट करते हैं इस बार भी वह 16वां सीजन अपने फेमस अंदाज में होस्ट करते दिखाई देने वाले हैं। शो की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने वाली है और इसकी शुरुआत होने से पहले इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम मेकर्स की ओर से कंफर्म कर दिए जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews