करोड़ों रुपए में बिके Jawan के OTT राइट्स! इस प्लेटफार्म पर की जाएगी स्ट्रीम

Jawan OTT release

Jawan OTT Release: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ अपनी रिलीज के बाद से ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही है और उसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छे-अच्छे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और वह थिएटर में पहुंचकर फिल्म का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा होने लगी है। अब हाल ही में इसके ओटीटी राइट्स को लेकर जानकारी सामने आई है और बताया जा रहा है कि मेकर्स ने करोड़ों रुपए की डील की है।

करोड़ों रुपए की OTT डील

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में अपनी फिल्म पठान के साथ 5 सालों के लंबे ब्रेक के बाद जबरदस्त वापसी की है। इसके बाद अब वह अपनी फिल्म ‘जवान’ से धूम मचा रहे हैं। अब फिल्म को लेकर जो ओटीटी डील हुई है, वह हैरान कर देने वाली है।

जवान के ओटीटी राइट्स की रकम को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक मेकर्स ने इसके लिए मोटी रकम वसूल की है। बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने ढाई सौ करोड़ में यह राइट्स खरीदे हैं। हालांकि, अब तक इस बारे में किसी भी तरह का ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आया है।

कहां हाेगी रिलीज

फिल्म ‘जवान’ के ओटीटी रिलीज की बात करें तो सबसे पहले इसके नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की बात सामने आ रही है। अगर इसे ऑनलाइन पेश किया जाता है तो सबसे पहले यह इसी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को देखने के लिए मिलेगी। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले ही ओटीटी राइट्स की डील को हरी झंडी दिखा दी थी।

टूटे बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड

फिल्म ‘जवान’ के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ने भारत में लगभग 350 करोड़ का बिजनेस सिर्फ 6 दिनों के अंदर कर सभी को चौंका दिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कनेक्शन पर नजर डालें तो यह 600 करोड़ पर पहुंच चुका है। इसके अलावा 80 करोड़ की ओपनिंग वाली सबसे बड़ी फिल्म होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews