Jawan Release Postponed: Shahrukh Khan के फैंस को तगड़ा झटका, टली जवान की रिलीज डेट

Jawan Leak

Jawan Release Postponed: शाहरुख खान के फिल्म पठान की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दर्शक बेसब्री से उनकी फिल्म जवान का इंतजार कर रहे हैं। साउथ डायरेक्टर एटली के निर्देशन में तैयार की जा रही यह फिल्म जून 2023 में रिलीज की जाने वाली थी, लेकिन अब इसे लेकर जो खबर सामने आई है वह कहीं ना कहीं फैंस को निराश कर सकती है। किंग खान के फैंस को इस फिल्म को देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। फिल्म को जून में नहीं बल्कि अगस्त में रिलीज किया जाएगा।

इसलिए हुई Jawan Release Postponed

एक्टर की फिल्म पठान सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में तैयार की गई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। इसी के चलते दर्शकों में जवान को लेकर खासी एक्साइटमेंट देखी जा रही थी। अब इंतजार की ये घडी थोड़ी लंबी हो गई है क्योंकि कुछ कारणों के चलते इस फिल्म को मेकर्स ने देर से रिलीज करने का फैसला किया है।

ये है वजह

दर्शक जवान के धांसू ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे लेकिन यह खबर उनके लिए किसी झटके की तरह है। 2022 में फिल्म का धमाकेदार टीजर सामने आया था और रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हुआ था।

रिलीज डेट काफी नजदीक है और फिल्म का प्रमोशन शुरू नहीं हुआ है इसलिए डेट को आगे बढ़ाया गया है। साथ ही फिल्म में एक्टर ने जबरदस्त एक्शन सीन किए हैं और उन्हें बेहतरीन तरीके से पर्दे पर पेश करने में एडिटिंग की आवश्यकता होती है। मेकर्स बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं कि कोई गड़बड़ी हो इसलिए फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि यह फिल्म सिर्फ नॉर्थ बेल्ट में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड वाइड लेवल पर रिलीज की जाने वाली है। अगस्त में इसे दूसरे और तीसरे सप्ताह में रिलीज किया जा सकता है।

जवान की स्टार कास्ट

एटली की लिखी और डायरेक्ट की गई यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। इसे हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। शाहरुख खान फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे, इसके अलावा विजय सेतुपति विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे और नयनतारा अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इसके अलावा प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू समेत कई सितारे फिल्म में दिखाई देंगे। दीपिका का कैमियो भी मूवी में दिखाया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने कुछ दिन पहने चेन्नई में शूट किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews