जय भानुशाली से माही विज ने मांगी 5 करोड़ की एलिमनी? खबरों पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

जय भानुशाली और माही विज इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब माही को एलिमनी की खबरों पर रिएक्शन देते हुए देखा गया।
Jay Bhanushali

जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज यह दो ऐसे नाम है जो इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर यह दोनों कलाकार हमेशा चर्चा में बने रहते हैं लेकिन इस समय यह पर्सनल लेवल पर सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी टीवी के लविंग कपल के रूप में मशहूर माही और जय इस वक्त तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

पहले जब यह खबर सामने आई कि यह दोनों कलाकार तलाक दे रहे हैं तब माही को झूठ फैलाने पर एक्शन की मांग करते हुए देखा गया था। यहां से क्लियर हो गया था कि यह दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर हर जगह एलिमनी की चर्चा हो रही है। अब एक्ट्रेस ने भी इन बातों पर रिएक्ट किया है।

माही विज और जय भानुशाली का हुआ तलाक

हर जगह चर्चा हो रही है कि माही विज, जय भानुशाली ने तलाक ले लिया है। इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए माही ने कहा कि “मैंने कहीं पढ़ा कि मैंने तलाक के पेपर साइन कर दिए हैं। प्लीज मुझे वह पेपर दिखाओ। जब तक हम कुछ नहीं कहते आपको हमारे पास में जिंदगी में दखल देने की कोई जरूरत नहीं है। मुझे पता है हम पब्लिक फिगर है लेकिन हम आपको वही बताएंगे जो हम आपको बताना चाहते हैं। मेरे घर पर एक बीमार मां और तीन बच्चे हैं जिनमें से दो कोई समझ आता है कि क्या हो रहा है। मुझे खुशी ने मैसेज किया और कहा कि मामा यह सब क्या है यह हमारी पर्सनल जिंदगी में क्यों दखल दे रहे हैं। स्कूल में भी बच्चों से सवाल पूछे जा रहे हैं।”

माही ने मांगी 5 करोड़ एलिमनी

5 करोड़ एलिमेंट की जो अफवाह है सामने आ रही है एक्ट्रेस को उन पर भी बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि “हमें जीने दो सिर्फ इसलिए कि हम सेलिब्रिटी है इसका यह मतलब नहीं कि हमें आपके साथ सब कुछ शेयर करना होगा। एक पोस्ट में यह कहा गया कि मैंने 5 करोड़ की एलिमन मांगी है। क्या मैं या फिर जय ने आपको यह बताया था? जब आपके पास प्रूफ हो तब बात करना। केस छोड़ो मुझे यह भी समझ नहीं आता कि एलिमनी क्या होता है। मेरे हिसाब से अगर किसी आदमी ने पैसे कमाए हैं तो अलग होने पर पत्नी का उस पर कोई हक नहीं है।”

एलिमनी पर रखी राय (Jay Bhanushali)

माही विज ने एलिमनी पर अपनी राय भी रखी है। उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ उन महिलाओं के लिए सही है, जो हाउसवाइफ हैं और जिन्होंने जिंदगी में कभी काम नहीं किया है। एक्ट्रेस ने फैंस से यह गुजारिश की है कि अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।” उन्होंने फैंस से इस प्राइवेसी की डिमांड की है। उन्होंने जय को एक अच्छा इंसान पिता और अपना फैमिली बताया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews