पैपराजी पर बुरी तरह भड़की Jaya Bachchan, रिएक्शन देख हैरान हुए सोशल मीडिया यूजर्स

जया बच्चन एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। हाल ही में एक प्रोग्राम में शामिल होने के बाद उन्हें फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए देखा गया। उनके इस रिएक्शन को देखकर लोग अलग अलग कमेंट कर रहे हैं।
Jaya Bachchan

जया बच्चन (Jaya bachchan) की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में होती है। अनगिनत फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। वैसे आजकल वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और अगर उनकी ज्यादा तस्वीर या वीडियो लेने की कोशिश की जाती है तो वह गुस्सा भी हो जाती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा नजारा दिखाई दिया जब जया गुस्से में नजर आईं।

यह पहली बार नहीं है जब जया को अपने गुस्से में बड़बोलेपन की वजह से चर्चा में देखा गया हो। अक्सर वो पैप्स पर किसने किसी बात को लेकर गुस्सा करती हुई दिखाई देती हैं। हाल ही में मुंबई में अपने पब्लिक अपीरियंस के दौरान वह नाराज होती हुई नजर आईं। वह अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंद के साथ एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। यहां पैप्स के साथ बातचीत करने के दौरान उन्हें अचानक गुस्सा आ गया।

जया ने लगाई पेपराजी को डांट

प्रोग्राम में शामिल होने के बाद जैसे ही श्वेता और जया बाहर निकली मीडिया ने उनकी तस्वीर लेना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ पैप्स ने उन पर हल्की-फुल्की टिप्पणियां भी की। यह सुनकर जय का गुस्सा फूट गया और उन्होंने वहां रुक कर उन्होंने कैमरा पर्सन को खूब झाड़ा। जया ने कहा कि चुप रहो मुंह बंद रखो फोटो को खत्म। आप लोग फोटो को लेकिन बदतमीजी मत करो कमेंट करते रहते हैं। उनका यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जया काफी परेशान नजर आ रही थी और यहां वह कुछ देर तक पैप्स को घूरती हुई दिखाई दी। इसके बाद श्वेता अपनी मां को कार में लेकर गई।

Jaya Bachchan

फैंस ने किया समर्थन

जब जया बच्चन का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब कुछ लोग उनका समर्थन करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कहा कि लोगों को सिलेबस की प्राइवेसी का ख्याल रखना चाहिए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो बार-बार मीडिया के साथ एक्ट्रेस के टकराव को लेकर उन्हें ट्रोल करते दिखाई दिए।

एक यूजर ने कहा इसका वीडियो क्यों लेते हो इसके पीछे जाते ही क्यों हो इसे इग्नोर करना चाहिए अपने आप अक्ल ठिकाने आ जाएगी। दूसरे ने कहा जया बच्चन ही मीडिया को ठीक कर सकती हैं। एक का कहना था आप लोग ऐसी औरत को क्यों सम्मान दे रहे हो, हर कोई जानता है वह दूसरों के साथ कैसा व्यवहार कर रही है। ऐसे लोगों को सम्मान नहीं देना चाहिए। बता दें कि पहला मामला नहीं है जब जया बच्चन फोटोग्राफर पर भड़की हो पिछले कुछ सालों से उन्होंने पैपराजी की काफी निंदा की है और शिष्टाचार बनाए रखने का आग्रह भी किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews