जया बच्चन ने उड़ाया अक्षय कुमार की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ का मजाक – बोलीं, ऐसी फिल्म कभी नहीं देखूंगी

अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ ने समाज में स्वच्छता को बढ़ावा देने का एक मजबूत संदेश दिया था, लेकिन लगता है कि इसका नाम कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। हाल ही में, जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने इस फिल्म के टाइटल पर तंज कसते हुए कहा, "ऐसा नाम सुनकर ही फिल्म देखने का मन नहीं करता।
Jaya Bachchan

जया बच्चन (Jaya Bachchan) आए दिन अपने बयान को लेकर सुर्ख़ीयों में रहती है, अब हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार की फ़िल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा पर तंज कस दिया है। उन्होंने कहा कि यह भी कोई नाम है, नाम सुनकर ही देखने की इक्छा ना करें, इतना ही नहीं उन्होंने इस फ़िल्म को फ़्लॉप भी बताया।

अक्षय कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं है, वे पिछले कई सालों से ऐसी फ़िल्में कर रहे हैं, जो ना सिर्फ़ मनोरंजन का ज़रिया है बल्कि कहीं न कहीं सोशल मैसेज भी लोगों को देती है, इन्ही फ़िल्मों में से एक है टॉयलेट एक प्रेम कथा। यह फ़िल्म 2017 में रिलीज़ हुई थी और इस फ़िल्म को दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया था।

फ़िल्म के टाइटल पर उठाए सवाल

दरअसल, जया बच्चन हाल ही में इंडिया टीवी कॉनक्लेव में शामिल हुई, जहाँ उन्होंने कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार की फ़िल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा के बारे में बात करते हुए मज़ाक उड़ाया। उन्होंने कहा, अभी आप नाम ही देखिए, मैं ख़ुद ऐसी फ़िल्म कभी नहीं देखने जाऊँगी। टॉयलेट एक प्रेमकथा यह भी कोई नाम है? ये भी फ़िल्म का कोई टाइटल है।

जया बच्चन ने फिल्म को बताया फ़्लॉप

इसके बाद जया बच्चन ने ऑडियंस में बैठे लोगों से एक मज़ेदार सवाल पूछा। उन्होंने कहा, प्लीज़ बताइए आप लोगों में से कितने लोग इस तरह के टाइटल वाली फ़िल्मों को देखना पसंद करते हैं, इस सवाल के बाद ऑडियंस में कुछ लोगों ने ही हाथ उठाया। जया बच्चन ने देखा की ऑडियंस में मौजूद सिर्फ़ 4-5 लोगों ने ही अपना हाथ उठाया, तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा अब इतने लोगों में से सिर्फ़ चार लोग ही हाथ उठा रहे हैं। बहुत दुखद है, यह फ़िल्म तो फ़्लॉप है।

Toilet: Ek Prem Katha बॉक्स ऑफ़िस कमाई

अगर फ़िल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा की बात की जाए, तो इस फ़िल्म ने ना सिर्फ़ दर्शकों का दिल जीता था बल्कि बॉक्स ऑफ़िस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। इस फ़िल्म ने एक सामाजिक संदेश दिया जिसमें स्वच्छता और शौचालय की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ज़ोर दिया गया। फ़िल्म की कहानी लोगों को बेहद पसंद आयी, और यही कारण रहा कि बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म हिट साबित हुई। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड 316 करोड़ रुपये की कमाई की।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews