पिंगा सॉन्ग पर जाह्नवी कपूर ने ओरी के साथ लगाए ठुमके, शिखर पहाड़िया ने किया कमेंट

पिंगा सॉन्ग पर जाह्नवी कपूर ने ओरी के साथ लगाए ठुमके, शिखर पहाड़िया ने किया कमेंट

Janhvi Kapoor And Orry Pinga Dance : बॉलीवुड की क्यूटेस्ट अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आए दिनों मीडिया की सुर्खी में बनी रहती है। कभी वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ डेट पर स्पॉट की जाती है तो कभी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई नजर आती है। इसी कड़ी में एक बार फिर वह अपने फ्रेंड ओरी के साथ हिंदी सॉन्ग पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुई नजर आ रही है। जिसे फैंस द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है।

शिखर पहाड़िया ने किया कमेंट

दरअसल, जाह्नवी अपने दोस्त ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि के साथ मिलकर “पिंगा गपोरी” गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। जिसे दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। यह सॉन्ग बाजीराव-मस्तानी के सुपरहिट गानों में से एक है। बता दें कि इस वीडियो को ओरी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मस्ती ऑल द टाइम” जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, इस वीडियो पर सिखर पहाड़ियों ने कमेंट करते हुए लिखा, “खिलौना बना खलनायक”। जिसके जवाब में जाह्नवी ने लिखा, “आई मिस यू सो मच”।

View this post on Instagram

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

इस फिल्म में आएगी नजर

बता दें कि ओरी इन दिनों कलर्स टीवी के चर्चित शो “बिग बॉस 17” में नजर आ रही हैं। शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ड के तौर पर हाउस में एंट्री की है, जहां सलमान खान सहित सभी घर वालों ने उनका शानदार स्वागत किया है। इधर, जाह्नवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म “देवारा” में नजर आने वाली हैं। यह एक साउथ इंडियन मूवी है, जिसमें एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आएंगी जो कि 5 अप्रैल, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा, अभिनेत्री “मिस्टर एंड मिसेज माही” मूवी में भी नजर आने वाली है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews